फरीदाबाद की पृथला विधानसभा के गांव जटोला में सरंपच के निवास पर कुछ लोगों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया । इस दौरान हमलावरों के द्वारा गोली भी चलाई गई। जिसकी पूरी वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है। इस हमले में सरपंच गिर्राज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके भाई संजय को गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है। रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद गांव जटोला के सरपंच गिर्राज ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च की रात को उसका बेटा गाड़ी लेकर गांव आ रहा था। जब वह गांव पृथला से निकल रहा था तो रास्ते में किसी अनिल नाम युवक ने कार खड़ी की हुई थी। जब उसके बेटे ने कार को रास्ते से हटाने के लिए बोला तो उसने उसके बेटे के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच में हाथापाई हो गई और उसका बेटा अपनी गाड़ी को दूसरे रास्ते से लेकर घर आ गया। सरंपच ने बताया कि इस दौरान उसके बेटे और उनको खुद जान से मारने की धमकी दी गई और सुबह देख लेने की बात कही गई। सुबह घर पर किया हमला रात की घटना के बाद 14 मार्च की सुबह करीब साढ़े 8 बजे सरपंच के गांव जटोला स्थित निवास पर करीब 25 से 30 लोग हाथों में डंडा लेकर पहुंचे। जिनमें से कुछ लोगों ने अवैध हथियार लिए हुए थे। सभी ने सरपंच के घर पर हमला बोल दिया, उस समय घर पर सरपंच व उसके भाई सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद थे । इस हमले में सरपंच के सर पर चोट लग गई। जबकि उसके भाई को दो गोलियां लगी है। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य लोगों ने दोनों इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। घटना का सीसीटीवी आया सामने इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें हमलावर हाथों में डंडा और हथियार लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान अवैध हथियार भी दिखाई दे रही है। जिनसे गोली चलाई जा रही है। पुलिस को नही मिली कोई शिकायत गदपुरी थाना इंचार्ज अश्वनी ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी तक सरपंच की तरफ से कोई शिकायत नही मिली है ,सरपंच के भाई को भी गोली लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पृथला के जटोला गांव में सरपंच के घर हमला CCTV:भाई को गोली लगी, फरीदाबाद अस्पताल में एडमिट, गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ
