हरियाणा में सिलेंडर के लिए 200 मीटर दौड़े बुजुर्ग-महिलाएं, VIDEO:फतेहाबाद में एजेंसी खुलने से पहले ही लाइन लगी, होटल-ढाबों में खाने के रेट बढ़ने के संकेत

Spread the love

हरियाणा में गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब साफ दिखने लगा है। कई जगह आज सुबह से ही लंबी लाइनें लगी हैं। लोग एजेंसियों पर पहुंचकर खुद सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। फतेहाबाद के टोहाना में तो एजेंसी के दरवाजे खुलने से पहले ही लोग लाइन में लगने के लिए दौड़ने लगे। घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी के लिए करीब 25 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में पैनिक बुकिंग बढ़ गई है। वहीं हिसार में कॉमर्शियल गैस की सप्लाई बाधित होने से होटल-ढाबा संचालकों ने खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने के संकेत दिए हैं। गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी का माहौल बना हुआ है। पानीपत में तो चाय भी दुकानों पर महंगी मिलने लगी है। ऑनलाइन बुकिंग कई जगह बंद होने और फोन कॉल का जवाब नहीं मिलने से लोग सीधे एजेंसियों तक पहुंच रहे हैं। परिवारों का कहना है कि एक सिलेंडर अब 25 दिन तक चलना मुश्किल हो गया है, लेकिन नई बुकिंग और डिलीवरी के लिए इतना लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। लंबी कतारों में लगे लोगों की PHOTOS… पुराने विकल्प तलाश रहे लोग
गैस की कमी के कारण कई लोगों ने पुराने विकल्प भी अपनाने शुरू कर दिए हैं। शहर में डीजल भट्ठियां फिर से जलने लगी हैं और इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है। हिसार के दुकानदारों के अनुसार पिछले तीन दिनों में करीब 450 इंडक्शन चूल्हों के ऑर्डर मिल चुके हैं और करीब 5 हजार इंडक्शन प्लेट बिक चुकी हैं। उधर कॉमर्शियल गैस की सप्लाई प्रभावित होने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालक भी संकट में हैं। उनका कहना है कि सिलेंडर नहीं मिलने से खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। अगर जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं। ढाबा संचालक बोले- मजबूरन रेट बढ़ाने पड़ सकते हिसार के गोविंद ढाबा के संचालक नवदीप का कहना है कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने से ढाबा चलाना मुश्किल हो गया है। हम रोजाना कई सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बुकिंग नहीं मिल रही। यह भी पढ़ेंः पंजाब में एजेंसियों के बाहर सुबह 4 बजे से लाइन:चंडीगढ़ में पुलिस पहरे में बांटे जा रहे सिलेंडर; अमृतसर-जालंधर और लुधियाना में भी भीड़ गैस किल्लत पर पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…