दरोगा भर्ती परीक्षा आज, 3 टेलीग्राम चैनल पर FIR:75 जिलों में 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी; काला चश्मा लगाकर आए बाहर होंगे

Spread the love

यूपी में आज से दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि घड़ी, ज्वैलरी, बटुआ/पर्स, चाबी, काला चश्मा आदि लेकर न आएं, वरना परीक्षा नहीं देने पाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं। अकेले प्रयागराज जिले में परीक्षा 43 केंद्रों पर दराेगा भर्ती परीक्षा होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा से पहले UPPBB ने 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR दर्ज कराई है। इन टेलीग्राम चैनल पर दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर 10 से 12 हजार रुपए में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। लखनऊ में हुसैनगंज थाने की पुलिस ने नकल विरोधी कानून समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश चल रही है। नकल रोकने के कड़े इंतजाम
परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों को लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। सिर्फ सरकारी संस्थानों में सेंटर
परीक्षा केंद्र के रूप में सिर्फ राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सरकारी डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज ही चुने गए हैं। गोपनीय सामग्री पर CCTV निगरानी
गोपनीय परीक्षा सामग्री को CCTV निगरानी में प्राप्त कर डबल लॉक में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि परीक्षा की शुचिता पर असर डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर ये सामान लाने की मनाही ————-