ओली सरकार से समर्थन वापस लेने वाले दल को फिर से सरकार में शामिल करने का प्रयास जारी

Spread the love

करीब एक हफ्ते पहले ही ओली सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अपना समर्थन वापस लेने वाले जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष उपेंद्र यादव तथा नागरिक उन्मुक्ति पार्टी किनाध्यक्ष रंजिता श्रेष्ठ ने अपने दल के कुछ नेताओं के साथ आज प्रधानमंत्री ओली तथा सत्तारूढ़ दल के नेता शेर बहादुर देउवा के साथ सरकार में फिर से शामिल होने के लिए चर्चा की है।
इस बैठक में सहभागी जनता समाजवादी पार्टी के सांसद राज किशोर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ओली तथा सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने समर्थन वापसी के फैसले पर पुनर्विचार करने तथा सरकार में सहभागी होने का प्रस्ताव दिया दिया है। सत्तारूढ़ दल के तरफ से मिले इस प्रस्ताव पर फिलहाल कोई भी फैसला नहीं देने का दावा राजकिशोर यादव ने किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की बैठक बुलाकर इस बारे में फिर से निर्णय लिया जाएगा।
हालांकि सत्तारूढ़ दल के तरफ से यह दावा किया गया है कि सरकार से समर्थन वापसी के फैसले को बदलते हुए सरकार में सहभागी होने का प्रस्ताव दिया गया है। जिस पर दोनों ही दल सकारात्मक है। इस बैठक में सहभागी प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विष्णु रिमाल ने कहा कि जल्द ही दोनों दल ओली के नेतृत्व में रहे सरकार में सहभागी होने वाले हैं।
नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के अध्यक्ष रंजीत श्रेष्ठ ने स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री ओली तथा सत्तारूढ़ गठबंधन के वरिष्ठ नेता शेर बहादुर देउवा ने उन्हें सरकार में आने का प्रस्ताव दिया है पर अभी मंत्रालय को लेकर तथा प्रदेश सरकार में सहभागिता को लेकर बात होना बाकी है। इसलिए फिलहाल इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।