Aaj Ka Mithun Rashifal 13 March: आज का दिन खगोलीय दृष्टि से सक्रिय और चुनौतीपूर्ण रहेगा. धनु और कुंभ राशि की ऊर्जा भविष्य की योजना और नए संपर्कों के लिए प्रोत्साहित करेगी, लेकिन मंगल-राहु की युति और वक्री बुध की स्थिति प्रोफेशनल कामकाज में तनाव और गलतफहमी ला सकती है. मिथुन राशि वाले जातक जिम्मेदारियों और काम के बोझ से थकान महसूस कर सकते हैं. आवश्यक है कि काम में संयम रखें, एक समय में एक ही कार्य पर ध्यान दें और खानपान का ध्यान रखें. दिन को शुभ बनाने के लिए घर से निकलने से पहले भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन लाभकारी रहेगा.
Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए तनावपूर्ण दिन, शिव-पूजन से मिलेगी राहत
