Nainital Weather Update: नैनीताल की वादियों में इन दिनों एक अजीब सा नजारा देखने को मिल रहा है. बिना बारिश के ही चारों तरफ धुंध की चादर लिपटी हुई है. सोशल मीडिया पर इसे ईरान-इजरायल युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव से जोड़कर अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह धुंध ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का एक गंभीर संकेत है. पिछले 150 सालों का रिकॉर्ड टूटने और तापमान में बढ़ोतरी ने सरोवर नगरी की आबोहवा बदल दी है.
Nainital Mausam: धूप नहीं, धुंध ने ली जगह! मार्च में क्यों अचानक बदल गया नैनीताल के मौसम का मिजाज?
