हरियाणा के हांसी शहर में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रदेश यूथ अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की काफिले की गाड़ी ने बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है। जेजेपी के वर्करों ने उसे हांसी के एक नीजि अस्पताल में पहुंचाया है जहां उसका ईलाज चल रहा है। दिग्विजय चौटाला हांसी की अनाज मंडी में 13 मार्च को होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान हांसी-जींद रोड पर उनके काफिले की गाड़ी के साथ एक 65 वर्षीय व्यक्ति पर चढ़ गई। बुजुर्ग व्यक्ति इलेक्ट्रिक स्कूटी पर था। व्यक्ति की पहचान हांसी की दयाल सिंह कॉलोनी निवासी बसाऊदिन के रूप में हुई है, जो किसी कार्य से कोर्ट की तरफ जा रहा था। टक्कर लगने के साथ ही व्यक्ति बेहोश हो गया, जिसे दिग्विजय चौटाला की सुरक्षाकर्मियों ने संभाला और पार्टी के ही कार्यकर्ता की एक गाड़ी के द्वारा से हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। इससे पहले प्रेस कान्फ्रेंस करके गए थे इससे पहले दिग्विजय चौटाला ने रैली के संबंध में हांसी में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता के दौरान, दिग्विजय चौटाला ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों द्वारा 509 करोड़ रुपए की सरकारी राशि का उपयोग संपत्ति और आभूषण खरीदने में किया गया, जिसकी सरकार को जानकारी तक नहीं थी। उन्होंने 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक के धान घोटाले का भी जिक्र किया, जिसमें 30 से अधिक अधिकारी जेल जा चुके हैं। चौटाला ने बिजली विभाग में भी 1300 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया। शहर में अपराध लगातार बढ़ रहा हांसी की स्थानीय समस्याओं पर चौटाला ने कहा कि शहर में अपराध लगातार बढ़ रहा है और यह ‘हरियाणा की क्राइम कैपिटल’ बनता जा रहा है। उन्होंने बरवाला रोड पर छह महीने से बंद पड़े ट्रैफिक और आसपास के गांवों में जलभराव की समस्या को भी सरकार की विफलता बताया। कई परियोजनाएं हुई थी स्वीकृत चौटाला ने याद दिलाया कि जब दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री थे, तब हांसी के विकास के लिए कई परियोजनाएं स्वीकृत की गई थी। इनमें हांसी-भिवानी फोरलेन, उमरा रोड और तोशाम रोड पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने तितरम मोड़ से हांसी तक प्रस्तावित फोरलेन परियोजना को रद्द कर दिया है। जन्मदिन रैली में जाना बड़ी बात नहीं- तायल प्रेसवार्ता के दौरान, हांसी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीन तायल की दिग्विजय चौटाला से मुलाकात भी चर्चा का विषय रही। तायल ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में वोट मांगे थे। जब पत्रकारों ने तायल से जेजेपी की रैली में शामिल होने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि किसी के जन्मदिन की रैली में जाना कोई बड़ी बात नहीं है और वह निश्चित रूप से रैली में जाएंगे। इस पर दिग्विजय चौटाला ने स्पष्ट किया कि प्रवीन तायल उनके पिता के पुराने साथी रहे हैं और उन्हें रैली में सम्मानित भी किया जाएगा। इस मुलाकात को हांसी की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
हांसी में दिग्विजय के काफिले ने बुजुर्ग को कुचला:रैली की तैयारियों का जायजा लेने निकले थे, वर्करों ने अस्पताल पहुंचाया
