जाट-आरक्षण भगौड़े धर्मेंद्र-हुड्डा संग फोटो वायरल पर अभय चौटाला बोले:पहले NSUI में रहा, दीपेंद्र संग वीडियो, राज्यसभा चुनाव पर 16 को खोलेंगे पत्ते

Spread the love

हरियाणा में साल 2016 में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दंगों में भगौड़ा घोषित धर्मेंद्र हुड्‌डा के साथ फोटो वायरल पर इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला मीडिया को दिए बयान में बोले, वो (धर्मेंद्र हुड्‌डा) पहले एनएसयूआई में भी रहा है। मेरी पार्टी में तो बाद में आया। पहले कांग्रेस में था और दीपेंद्र हुड्‌डा के साथ उसकी बहुत सी फोटो हैं। जब उन लोगों ने उसे पूरी तरह अच्छे से निचौड़ लिया तो उसे किसी न किसी पार्टी में तो जाना ही था। उसने पार्टी में निष्टा के साथ काम किया और हमने उसको सम्मानित किया। राज्यसभा चुनाव पर अभय चौटाला बोले, हमारी कोर कमेटी पॉलिटिकल अफेसर कमेटी (पीएससी) की मीटिंग हुई, जिसमें चुनाव में पार्टी के रूख पर चर्चा की। ये फैसला जनता पर छोड़ दिया है। 23 मार्च को शहीदी दिवस पर कार्यक्रम है। इसके लिए सभी साथियों की ड्यूटियां लगाई है। गांव-शहर में लोगों से चर्चा करे और राय ले कि इनेलो को राज्यसभा चुनाव में किस तरह का फैसला करना चाहिए। जनभावनाओं का सम्मान करेंगे।
अभय चौटाला बोले, आज जनता बीजेपी और कांग्रेस से परेशान है। हुड्‌डा ने हर बार बीजेपी की मदद की है। जब उसका बेटा चुनाव लड़ रहा था तो मुझे कहा था कि अभय जी मदद करना। मेरा बेटा चुनाव लड़ रहा है। अब वो मुझे राय दे रहा है कि आपको बाहर हो जाना चाहिए। अब पूछूंगा कि वोट मांगते हुए क्या शर्म है। हमने अपना फैसला कर लिया है और 16 तारीख को अपने पत्ते खोलूंगा। बीजेपी द्वारा राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार सतीश नांदल उतारे जाने पर अभय चौटाला बोले-मेरे तो बहुत से साथी है। लेकिन कोई किसी की पीठ में छूरा छोपने का काम करे और आज वो साथ वाली संज्ञा उपलब्ध करना चाहता हो, वो भी आसान नहीं है। वोट मांगने आने पर कहा-वो (सतीश) उसकी मर्जी है। जो चुनाव लड़ेगा तो वोट मांगने जाएगा। देखते हैं। ये बयान अभय चौटाला ने जींद में कोर कमेटी की मीटिंग के बाद मीडिया को दिए।
जेपी के बयान पर देंगे कोर्ट नोटिस : अभय
जाट आरक्षण मामले में इनेलो नेता अभय चौटाला हिसार सांसद जय प्रकाश पर निशाना साधते हुए बोले-हुड्‌डा ने इसे (जेपी) पालकर छोड़ रखा है, जो सलाह आती है, उस तरह की भाषा बोल देता है। सांसद जेपी का एक इंटरव्यू सुना था, उसमें जो जाट आरक्षण के दौरान पूर्व मंत्री अभिमन्यु का घर जलाया गया था या जो लोग मारे गए थे, उसमें हमने (इनेलो) और बीजेपी ने षडयंत्र किया।
अभय बोले, जो हमारी पार्टी का नाम लेकर लांछन लगाता है, उसको कोर्ट के माध्यम से नोटिस दूंगा। उसका भी बहम निकालूंगा और बाकी की तरह माफी मांगने पर मजबूर करूंगा। कोई शर्म नहीं है, क्या बोलते हैं, क्या कहते हैं। हमारे पालतू थे ये, आज हमें ही आंख दिखाने की कोशिश करते हैं। जो कटड़े बेचा करता, वो अपने आप को पता नहीं क्या समझने लग गया। उसको अब तक कोई मिला नहीं।
जानिएं कौन है धर्मेंद्र हुड्‌डा
प्रदेश में साल 2016 में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के केस में CBI कोर्ट ने 56 लोगों को बरी कर दिया है। इसी मामले में देश छोड़कर अमेरिका भागे एक आरोपी धमेंद्र हुड्‌डा को भगोड़ा घोषित किया था, जिसने अमेरिका से फेसबुक लाइव आकर कई बड़े खुलासे किए। अब धर्मेंद्र हुड्‌डा वीडियो जारी कर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा पर ही आरोप लगा रहा है। धर्मेंद्र की अभय चौटाला के संग बाइक पर बैठे हुए एक फोटो वायरल है, जिसे कांग्रेस द्वारा वायरल करने का आरोप है और सियासी चर्चा बनी हुई है। अभय बोले-जनविरोध फैसलों पर सरकार का किया विरोध
अभय चौटाला बोले, सरकार ने अब नया आदेश निकाला है और सारे फोकल प्वांइट बंद कर दिए। ऐसे कई मुद्दों पर हमने आवाज उठाई। जैसे पीले कार्ड बनाए और फिर उनको काटा, जिससे लोग परेशान हुए। बुजुर्गों की पेंशन काटकर उनको अपमानित करने का काम किया। इन पर हमने सरकार को मजबूर किया कि गलत फैसले ठीक करे। सभी फोकल प्वाइंट है, जो कैंसिल किया, वो ठीक करे। आढ़तियों को बोल दिया कि पहले मंडी में जाकर लाइसेंस लो और फिर खरीद केंद्र पर फसल खरीद कर सकेंगे। पहले आसपास के किसान नजदीक में फोकल प्वाइंट पर बेच देते थे। मंडी में पहले ही भीड़ हो जाती है और समय से उठान नहीं होगा। किसान को मजबूरन प्राइवेट में कम दाम पर फसल बेचनी पड़ेगी। सरकार ये फैसला वापस ले और इसे लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। सभी के लाइसेंस रिव्यू करे और नए लाइसेंस जारी करे।