उत्तर प्रदेश में कृषि विश्लेषक (औषधि) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। इनमें से 357 अभ्यर्थी सेलेक्ट हुए हैं, जबकि 4 पद खाली रह गए। आयोग के अनुसार, चयन लिखित परीक्षा और रिकॉर्ड चेक करने के बाद रिजल्ट जारी किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कट-ऑफ स्कोर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। दिव्यांग कैटेगरी में कुछ सब-कैटेगरी के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिले, इसलिए 4 पद खाली रह गए। इनमें दिव्यांगों के LV कैटेगरी का 1 और HH कैटेगरी के 3 पद शामिल हैं। कैटेगरी वाइज जानिए कितने अभ्यर्थी चयनित आयोग ने क्या कहा?
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कट-ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। ST की कटऑफ 2.50 अंक, अनारक्षित की 40 अंक
भर्ती में अनुसूचित जनजाति (ST) की कटऑफ सबसे कम 2.50 अंक रही। इसके मुकाबले अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 40.00 अंक, ओबीसी की 34.50 अंक, अनुसूचित जाति (SC) की 29.50 अंक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की 26.50 अंक दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती, 2 से 22 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जमा किए जाएंगे। शुल्क समायोजन और आवेदन पत्र में संशोधन 29 अप्रैल तक कर सकेंगे। वैज्ञानिक सहायक के 10, वैज्ञानिक सहायक विशेष चयन के 5, लेखाकार/ लेखा परीक्षक के 22, विधि सहायक के 4, अवर अभियंता के 29, अवर अभियंता विशेष चयन के अनुश्रवण सहायक के 35 और प्रयोगशाला सहायक के 2 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न तकनीकी और सहायक श्रेणी के कुल 115 पदों को भरा जाएगा। अन्य खबरें— सपा के बाद कांग्रेस भी मनाएगी कांशीराम जयंती, राहुल गांधी 13 मार्च को लखनऊ आएंगे उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सपा के बाद अब कांग्रेस ने भी बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस 13 मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में कांशीराम जयंती मनाएगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कांग्रेस के एससी-एसटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में कपड़े की दुकान में लगी आग; फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां पहुंची, 3 घंटे में पाया काबू गोरखपुर एक कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात करीब 7:40 बजे आग लग गई। जिसके बाद आग की लपटें दुकान के ऊपर स्थित घर तक पहुंच गई। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा राजघाट क्षेत्र के रायगंज की है। बताया जा रहा है कि दुकान और गोदाम मिलाकर कुल छह कमरों में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और सामान जल गया। इसके अलावा बाइक और एक बलैनो कार भी जल गई। पढ़िए पूरी खबर कुशीनगर में रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा पर FIR, चार्जशीट लगाने के नाम पर मांगे थे रुपये कुशीनगर के तरयासुजान थाने में तैनात एक दरोगा पर रिश्वत मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भगवानपुर निवासी दीपक गिरी की शिकायत पर की गई। दीपक गिरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह कर रहे थे। विवेचना के दौरान दरोगा ने चार्जशीट लगाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पैसे न होने की बात कहने के बावजूद दरोगा बार-बार रुपये की मांग करते रहे। इसी दौरान पीड़ित ने दरोगा से हुई बातचीत को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। करीब 1 मिनट 24 सेकंड का यह ऑडियो 8 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी केशव कुमार ने जांच के आदेश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
वाराणसी के SIR में तैनात बीएलओ की मौत:बीमारी के बाद अफसरों से मांगता रहा छुट्टी, इलाज के अभाव में तोड़ा दम वाराणसी के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की ड्यूटी में तैनात बीएलओ की बुधवार सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई। इलाज के अभाव में उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बीमार होने के बावजूद अफसर उसे एसआईआर के काम में लगाए रहे। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कौवापुर गांव निवासी बीएलओ शेख मुहम्मद अजगर अली ने कई बार छुट्टी और इलाज की गुहार लगाई लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। परिजनों ने जब स्थानीय डॉक्टर को दिखाया तो उसने ज्वाइंडिस ( पीलिया) का संक्रमण बताते हुए तत्काल भर्ती करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर……. सिद्धार्थनगर में युवक की गला रेतकर हत्या, मामा के घर शादी में आया था आरोपी सिद्धार्थनगर में मंगलवार शाम एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक घर के सामने दुकान पर बैठा था। इसी दौरान प्रिंस ने चाकू से गले पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल शुभम को जिला अस्पताल लेकर भागे। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। आरोपी युवक मामा के घर शादी में शामिल होने आया था। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। मामला जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहा का है। पढ़ें पूरी खबर… संभल एसपी ने योगी को दिया शादी का कार्ड, माता-पिता के साथ पहुंचे संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) ने सीएम योगी को अपनी शादी का निमंत्रण दिया है। वह माता-पिता के साथ सोमवार को योगी से मिलने गोरखपुर पहुंचे। वहीं पर उन्होंने कार्ड दिया। केके विश्नोई के पिता सुजाना राम और मां गंगा देवी ने योगी से शादी में आने का आग्रह किया। केके विश्नोई बरेली में एसपी अंशिका वर्मा के साथ 29 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। अंशिका प्रयागराज की रहने वाली हैं। वह 2021 बैच की IPS हैं। जबकि केके बिश्नोई 2018 बैच के IPS हैं। शादी के सभी कार्यक्रम उनके गृह राज्य राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना गांव में हल्दी और संगीत समारोह होगा। 29 मार्च को शादी होगी। 30 मार्च को जोधपुर के रिसॉर्ट में रिसेप्शन होगा। बिश्नोई और अंशिका वर्मा की पहली मुलाकात साल 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे, जबकि अंशिका अंडर ट्रेनिंग आईपीएस थीं। यहीं से दोनों के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में 25 हजार के इनामी का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी; साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागा सहारनपुर में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की। एसपी देहात सागर जैन ने बताया- देर रात थाना पुलिस टीम चांद कॉलोनी मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक गांव मकबरा की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने फायरिंग की। पढ़िए पूरी खबर
यूपी की बड़ी खबरें:कृषि विश्लेषक भर्ती का रिजल्ट घोषित; 357 अभ्यर्थी पास; प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती निकली
