स्विट्जरलैंड से जिसे अंग्रेज लाए थे उत्तराखंड, अब वही मछली युवाओं को दिलाएगी रोजगार, जानें पूरा प्लान

Spread the love

Trout Fish Farming Uttarakhand: उत्तराखंड की ठंडी वादियों में मिलने वाली ‘ट्राउट फिश’ अब सिर्फ पहाड़ों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सात समंदर पार दुबई और यूरोप के बड़े होटलों की प्लेट तक पहुंचेगी. धामी सरकार ने बजट 2026-27 में इस मछली के पालन के लिए करीब 40 करोड़ रुपये का बड़ा दांव खेला है. क्या आप जानते हैं कि अंग्रेजों ने 150 साल पहले स्विट्जरलैंड से इसके बीज मंगवाए थे. ओमेगा-3 और विटामिन्स से भरपूर यह मछली कैसे पहाड़ के युवाओं के लिए करोड़ों का रोजगार बनेगी.