मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2 परीक्षाओं के लिए आवेदन की तारीखें जारी कर दी है। एडीपीओ के 17 पद और वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के 80 पद हैं। एडीपीओ की एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मई 2026 है। जबकि आयोग के अधिकारी डॉ. आर पंचभाई ने बताया कि एडीपीओ का एग्जाम 18 अक्टूबर 2026 और वेटनरी असिस्टेंट सर्जन की एग्जाम 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाना है। इन एग्जाम के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। एग्जाम के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन की स्वीकार होंगे, अन्य किसी भी प्रकार से भेज जाने वाले आवेदन पत्र आयोग स्वीकार नहीं करेगा। एडीपीओ के लिए 9 अप्रैल से आवेदन सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 9 अप्रैल 2026 से 8 मई 2026 तक है। अगर किसी कारण से अभ्यर्थी इन तारीखों में आवेदन नहीं कर पाता है तो वे 9 मई 2026 से 15 मई 2026 तक 3 हजार विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकता है और 16 मई 2026 से 23 सितंबर 2026 तक 25 हजार विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकता है। वेटनरी असिस्टेंट के 2 अप्रैल से आवेदन वेटनरी असिस्टेंट सर्जन एग्जाम के लिए अभ्यर्थी 2 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर कोई अभ्यर्थी किसी कारण से इन तारीखों में आवेदन नहीं कर पाता है तो वे विलंब शुल्क के साथ दूसरी तारीखों पर भी आवेदन कर सकता है। इसमें 2 मई 2026 से 9 मई 2026 तक 3 हजार रुपए और 10 मई 2026 से 8 जुलाई 2026 तक 25 हजार विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।
ADPO और वेटनरी असिस्टेंट सर्जन एक्जाम की तारीखें जारी:97 पदों के लिए एक और आठ मई है आवेदन की लास्ट डेट
