जींद जिले के सफीदों की भाट कॉलोनी में पटाखा फैक्ट्री में आगजनी में झुलसी 9 महिलाओं की मौत होने मामले में मृतक महिलाओं के परिजन बुधवार सुबह उसे समय भड़क गए। जब उन्हें सूचना मिली कि आरोपी फैक्ट्री मालिक राकेश उर्फ राजू को सिटी थाना के मुंशी रूम में कुर्सी पर बैठाकर के पुलिस द्वारा 20-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच दिखाया गया है। सभी के परिजन गीता कॉलोनी में मृतक कमलेश के शव के पास एकत्रित हो गए थे। जिन्होंने सफीदों पुलिस के प्रति काफी रोष प्रकट करते हुए हंगामा किया। कमलेश (58) का शव रोहतक पीजीआई से मंगलवार देर सायं सफीदों पहुंचा गया था, लेकिन परिजनों ने शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया था। परिजनों ने शव को फ्रीजर में रखकर बुधवार दोपहर तक जमकर हंगामा किया। दाह संस्कार नहीं करने की सूचना पर सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा पुलिस टीम के साथ परिजनों के पास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार राजेश गर्ग, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, इंस्पेक्टर दिनेश व इंस्पेक्टर संजय कुमार अपनी-अपनी टीमों के साथ तैनात रहे। आरोपी मालिक को 20-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच दिखाने का आरोप परिजन अनिल, सोनू और अन्य युवाओं ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिन्होंने ने आरोप लगाते हुए कहा कि फैक्ट्री मालिक मुख्य आरोपी राकेश उर्फ राजू को पुलिसकर्मियों द्वारा सिटी थाना के मुंशी रूम में कुर्सी पर बिठाकर के 20-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच दिखाया गया। पुलिस आरोपियों को वीआईपी फैसिलिटी दे रही है। बड़े-बड़े होटलों से खाना मंगवाकर खिला रही है। ऐसे में उन पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। परिजनों द्वारा दाह संस्कार नहीं करने की बात पर पुलिसकर्मी द्वारा कहा गया कि, ड्रामा क्यों कर रहे हो। जिस शब्दों से परिजन और भड़क गए और पुलिस से नाराज हो गए। मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज नहीं कराने के आरोप मौके पर मौजूद सफीदो के पूर्व पार्षद गौरव रोहिल्ला, रोशन लाल राणा, पार्षद अखिल गुप्ता, अजीत पाथरी, प्रवीण बंसल, मनपाल मुआना और परिजन अनिल आदि ने एसडीएम व पुलिस प्रशासन से मामले में बीएनएस की धारा 105 व 127 दर्ज करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक किसी भी घायल या प्रत्यक्षदर्शी जो महिलाएं छत से कूद थी किसी के भी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं और न ही कोई सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर के सीन रिएक्ट किया गया है। हंगामा के बाद पुलिस ने मामले में धारा 105 बीएनएस ओर दर्ज की गई। मोहनलाल बड़ौली नहीं पहुंचे तो हुए नाराज साथ ही कमलेश के परिजन उसे समय भी नाराज हो गए, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली अन्य मृतकों के परिजनों से तो मिलने पहुंचे, लेकिन जहां पर शहर के लोग और कमलेश के परिजनो के साथ अन्य कई मृतक महिलाओं के परिजन बैठे हुए थे। मोहनलाल बड़ौली वहां पर नहीं पहुंचे। मोहनलाल बड़ौली सफीदों की डिग्गी मोहल्ला और आदर्श कॉलोनी में पीड़ित परिजनों से मिलकर परिवार वालों को पूर्ण न्याय दिलवाने का आश्वासन देकर चले गए। फैक्ट्री मालिक समेत 3 गिरफ्तार पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी फैक्ट्री जमीन के मालिक गांव बहादुरपुर निवासी रोशन लाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। फैक्ट्री मालिक राकेश उर्फ राजू, रामकरण और रोशन लाल तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश करके न्याय की हिरासत में जींद जेल भेज दिया गया है। मामले में धारा 105 बीएनएस भी मर्ज की गई है। अब तक 9 महिलाओं की हो चुकी मौत फैक्ट्री अग्निकांड में झुलसी हुई महिलाओं में हिसार के जिंदल हॉस्पिटल में गांव मुआना हाल डिग्गी मोहल्ला निवासी बिमला (60) और रोहतक पीजीआई में शिव कॉलोनी निवासी कश्मीरी(38) की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार घटना के दिन 7 मार्च को पहले दिन 4 महिलाओं की मौत हुई, अगले दिन 8 मार्च को फिर महिला सरिता की मौत हुई और फिर 9 मार्च को धनपति और ममता की मौत हो गई। आगजनी घटना में अभी भी 3 महिलाएं और 2 पुरुष झुलसे उपचारधीन है।
जींद फैक्ट्री अग्निकांड, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा:गिरफ्तार मालिक को थाने में वर्ल्ड कप फाइनल दिखाने पर भड़के, बोले-वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही पुलिस
