फरीदाबाद के मुजेसर एरिया में 3 बदमाशों ने ज्लेवरी दुकान से करीब 64 लाख रुपए का सोना लूट लिया। आरोपियों ने दुकान में घुसते ही मालिक पर पिस्टल तान दी। इसके बाद सोनी की चेन, अंगूठी और अन्य ज्लेवरी लेकर फरार हो गए। अब इस घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बदमाश डब्बे सहित ज्वेलरी ले गई। वहीं, स्टोर संचालक के हाथ से सोने का कड़ा भी निकलवा लिया। पीड़िता संजय वर्मा का कहना है कि बदमाशों ने उन्हें पिस्टल में लोड गोलियां दिखाकर डराया। कई डब्बों में रखा करीब 400 ग्राम सोना ले गए। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई है। अब सिलसिलेवार पढ़िए लूट का पूरा घटनाक्रम… पुलिस प्रवक्ता बोले- क्राइम ब्रांच जांच कर रही मामले में पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे दुकान में लूट की सूचना मिली थी। प्राइमरी जांच में सामने आया है कि तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पिस्टल तान ज्वेलरी शॉप लूटी, VIDEO:फरीदाबाद में ₹64 लाख का गोल्ड ले गए; मालिक के हाथ से कड़ा उतरवाया, मैग्जीन दिखाकर बोले-पूरी भरी है
