पलवल जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दो वर्षीय बच्ची, एक महिला और एक युवक घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों की शिकायतों पर आरोपी वाहन ड्राइवरों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि पहली घटना बीती रात करीब पौने नौ बजे हुई। जब मितरोल गांव निवासी किशोरीलाल ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा सिकंदर अपनी पत्नी अल्का और दो वर्षीय बेटी प्रियांशी के साथ बाइक से राजीव नगर, पलवल रिश्तेदारी में जा रहा था। कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर इस दौरान रिलायंस टावर के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे एक कंटेनर (ट्रक) ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क पर गिर गए। सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और बेटी को मामूली चोटें आईं।मौके पर मौजूद लोगों ने कंटेनर को रोककर चालक को पकड़ लिया। हादसे में युवक की मौत वहीं सूचना मिलने पर परिजन घायल सिकंदर को सरकारी अस्पताल पलवल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में, औरंगाबाद गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनका बेटा अतुल शर्मा अपनी स्कूटी से श्री विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी, दुधौला पढ़ने जा रहा था। कार ने मारी स्कूटी को टक्कर नेशनल हाईवे-19 पर अटोहां गांव के चौक पर पीछे से आ रही एक वैगन-आर कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अतुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। कंटेनर से मारी टक्कर बता दे कि तीसरा हादसे में जिला संगरुर के कुम्हारवाला गांव निवासी कौर सिंह ने दी शिकायत में कहा कि वह और जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) के कपूरगढ़ निवासी बीरबल ट्रेला पर बतौर परिचालक-चालक नौकरी करते है। कंटेनर की टक्कर में युवक की मौत दोनों ट्रेला में हैदराबाद से सामान लेकर गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। लेकिन जब केजीपी पर कटेसरा गांव के पास पहुंचे तो बीरबल वाहन को साइड में खड़ा कर टायर की हवा चैक करने लगा। इसी दौरान एक बंद बॉडी कंटेनर का चालक तेज रफ्तार से आया और साइड में खड़े ट्रेला में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी की जांच कर रहे बीरबल की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन की टक्कर से युवक की मौत वहीं चौथा मामले में जिला चतरा (झारखंड) के लीटा गांव निवासी नरेश सिंह ने दी शिकायत में कहा है कि उसका ममेरा भाई रंजीत सिंह नौकरी की तलाश में पृथला गांव आया था। वह गांव के ही युवक कृष्णा के साथ प्रेम भवन, पृथला में किराये के मकान में रह रहा था और मैशट्रो इंटरनेशनल कंपनी में ट्रायल बेस पर काम कर रहा था। हादसे की जांच में जुटी पुलिस रात के समय पृथला फ्लाईओवर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे रणजीत गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। जिले के संबंधित थानों की पुलिस ने मृतकों व घायल के परिजनों की शिकायतों पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।
पलवल में सड़क हादसे में तीन की मौत:एक महिला, बच्ची सहित तीन घायल, अलग-अलग दुर्घटना में गई जान
