हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव बुधवार को निरीक्षण के लिए पंचकूला के सरकारी अस्पताल पहुंची। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने पीएमओ डॉक्टर चौहान को साथ लेकर अस्पताल का निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान में सबसे पहले इमरजेंसी और लेबर रूम एरिया की तरफ गई। लेबर रूम एरिया में उनके पहुंचने के बाद सफाई व्यवस्था शुरू होते देख भड़क गई। मंत्री ने ताली बजाते हुए कहा, वाह मेरे आने के बाद सफाई शुरू हो रही है। वही मंत्री ने लेबर रूम एरिया में बिना मास्क और शूज पर बिना कर डालें स्टाफ और दूसरे लोगों को घूमते देखा, तो नाराजगी जाहिर की। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत सभी को मास्क और शूज पर कर डालने के निर्देश दिए। दवा के लिए स्टाफ की लगाई डयूटी मंत्री ने दवा की प्रॉब्लम की जांच के लिए अपने स्टाफ की ड्यूटी लगाई अपने स्टाफ के सदस्यों को अलग-अलग काउंटर पर जाकर दवा की स्थिति पता करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने ट्रेनिंग के लिए आई नर्सिंग स्टूडेंट और मरीजों से भी बातचीत की। मंत्री आरती राव ने मरीजों से फीडबैक लिया और पूछा कि यहां पर कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। मंत्री ने सभी नर्सिंग सिस्टर का हाजिरी रजिस्टर भी मंगवाया, जिसकी जांच में करने की बात कही जा रही है। काउंटर पर खड़े मरीजों से जाना हाल मंत्री ने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों से जाना कि उन्हें कितनी देर तक लाइन में खड़े रहना पड़ता है। एक महिला मरीज ने बताया कि उसे पेट में दर्द की तकलीफ है, लेकिन उसे काफी समय से लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है।
पंचकूला में स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार:सरकारी अस्पताल में आरती राव का दौरा; बोलीं- वाह मेरे आने पर सफाई शुरू
