Organic Fertilizer for Farming: भारत में खेती के लिए गोबर की पारंपरिक उपयोगिता लंबे समय से जारी है. खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में बकरी का गोबर किसानों के लिए एक सस्ता, पोषक और आसानी से मिलने वाली खाद का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश जैसे जरूरी तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो फसल की बढ़ोत्तरी, जड़ों की मजबूती और पौधों को रोगों से बचाने में मदद करते हैं. हल्का और जल्दी घुलने वाला बकरी का गोबर मिट्टी की बनावट सुधारता है, हवा और पानी को बेहतर तरीके से पहुंचाता है और मिट्टी में मौजूद जीवाणुओं को बढ़ावा देता है.
Agriculture: ब्लैक गोल्ड से कम नहीं है बकरी का गोबर! नाइट्रोजन और पोटाश का है भंडार, फसलों में फूंक देगा नई जान
