करनाल में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:शाम को पैदल सैर के लिए घर से निकला, अज्ञात वाहन ने कुचला

Spread the love

करनाल के हसनपुर गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति शाम को पैदल सैर करने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान गांव से रसीन जाने वाली सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सैर के दौरान हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान हसनपुर निवासी 45 वर्षीय रविंद्र के रूप में हुई है। रविंद्र पेशे से ड्राइवर था और अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था। सोमवार की देर शाम वह घर से पैदल ही घूमने के लिए निकला था। जब वह हसनपुर से रसीन जाने वाली सड़क पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रविंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल रविंद्र को तुरंत करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया हैं। वही इस घटना से रविंद्र की मौत से परिवार में गहरा दुख है। रविन्द्र ही पूरे परिवार की जिम्मेवारी थी। वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। अभी तक वाहन का पता नहीं चल पाया है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।