हरियाणा के नारनौल में तीन बहनों की एक साथ शादी हो रही है। तीनों बहनों की शादी होने की खुशी में उनके ताऊ ने उनको घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला। बनवारे में लोगों ने डीजे की धुन पर नाच गाकर खुशियां मनाई। मोहल्ला मिश्रवाड़ा में फल विक्रेता मनोज कुमार की तीन लड़कियों की 11 मार्च को शादी है। शादी से पूर्व तीनों ही लड़कियों को घोड़ी पर बैठाकर लड़कों की तरह उनका बनवारा निकाला गया। तीनों बहने अलग-अलग घोड़ियों पर बैठी हुई नारी शक्ति का प्रदर्शन कर रही थी। एक लड़का प्राइवेट कंपनी कर्मी मनोज की सबसे छोटी बेटी विशाखा है, जो बीए पास है। वहीं उसकी सबसे बड़ी बेटी आशा है, वह भी बीए की पढ़ाई कर रही है। इन दोनों की बारात जिला महेंद्रगढ़ के गांव दौंगड़ा से आएगी। आशा की शादी रेवाड़ी के बावल में एक कंपनी में काम करने वाले मंयक से होगी। एक बैंक में क्लर्क वहीं विशाखा की शादी सर्व हरियाणा बैंक के क्लर्क अमन के साथ होगी। जबकि बीच वाली बहन मनीषा बारहवीं तक पढ़ी हुई हैं। उसकी बारात गांव बुडीन से आएगी। लड़का भूप सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। ताऊ ने दिया बनवारा तीनों लड़कियों की एक साथ शादी होने की खुशी में ताऊ कृष्ण कुमार ने बनवारा दिया। ताऊ कृष्ण कुमार का कहना है कि इस जमाने में लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं है। लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल रही हैं। ऐसे में उनको पूरा सम्मान मिलना चाहिए। डीजे की धुन पर नाचे लोग बनवारे से पूर्व सहभोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें आस पड़ोस के लोगों के अलावा परिचितों व रिश्तेदारों ने मिलकर साथ भोजन किया। जिसके बाद तीनों काे घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला। वहीं डीजे की धुन पर लोग नाचे।
नारनौल में तीन बहनों का एक साथ निकाला बनवारा:11 मार्च को होगी शादी, बैंक क्लर्क व प्राइवेट कंपनी कर्मी लाएंगे बारात
