हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन की कार्यवाही चल रही है। प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक मामन खान ने पूछा कि 2023 से 2026 तक कितनी दवाइयां खरीदी गईं और कहां-कहां से फंड आया, इसकी जानकारी उन्हें दी जानी चाहिए। इसके जवाब में मंत्री आरती राव ने कहा कि लोकल परचेज कोटेशन के आधार पर होती है। यदि दवा कम पड़ जाए या जरूरी हो, तभी लोकल परचेज की मंजूरी दी जाती है। विधायक मामन ने कहा कि दवा खरीद में गड़बड़ी हुई है। जानबूझकर एक लाख से कम की दवा खरीद दिखाते हैं, ताकि कोटेशन की जरूरत न पड़े। नूंह में डॉक्टर स्टेशन मेंटेन नहीं कर रहे हैं और झूठे शपथपत्र देकर हाउस रेंट ले रहे हैं। इस पर विधायकों ने हंगामा भी किया। मंत्री आरती राव ने जवाब दिया कि डॉक्टर गुरुग्राम, फरीदाबाद में रह सकते हैं, क्योंकि क्वार्टर कंडम हैं। वे कोशिश करेंगे कि बायोमेट्रिक्स से सैलरी लिंक करें। CM बोले- महिला दिवस पर 1357 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, “8 मार्च 2026 को महिला दिवस पर, कल मैंने महिला दिवस के अवसर पर 1357 करोड़ रुपए जारी किए। 35 लाख महिलाओं को हर घर गृहणी योजना और लाडो लक्ष्मी योजना की पांचवीं किस्त जारी की। आज भी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों की राशि 1883 करोड़ रुपये जारी की गई है। हमारी सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। हमारी सरकार ने अलग-अलग स्कीमों के तहत लाभार्थियों को तीन हजार करोड़ से ज्यादा पैसा वितरित किया है।” बजट सत्र के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…..
हरियाणा विधानसभा में डॉक्टरों पर हंगामा:मामन खान बोले- डॉक्टर स्टेशन छोड़ रहे, मंत्री आरती राव बोलीं- गुरुग्राम-फरीदाबाद में रह सकते हैं
