सिंगर बादशाह पर महिला आयोग का रुख नरम नहीं:रेणू भाटिया बोलीं-गाने में इस्तेमाल शब्द का दूसरा मीनिंग बताएं, टटीरी सॉन्ग पर छिड़ा है विवाद

Spread the love

‘टटीरी’ गाने पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह की माफी से हरियाणा महिला आयोग संतुष्ट नहीं है। गाने में आपत्तिजनक शब्दों और लड़कियों के सीन दिखाने पर रेणू भाटिया ने कहा कि उसे शॉ-काज नोटिस दिया गया है। 13 मार्च को पानीपत एसपी ऑफिस में बुलाया गया है। उसे आना ही होगा, नहीं तो हरियाणा में गाने बैन कराएंगे। अध्यक्ष रेणु भाटिया ने आगे कहा- मेरे पास दो-तीन दिन से लगातार फोन आ रहे हैं और उनके लोगों ने इनडायरेक्टली ये भी बात कही कि आपने गलत मीनिंग लिया। गाने में जो शब्द इस्तेमाल किए वो ठीक हैं। मैं बादशाह से पूछना चाहती हूं कि उसका दूसरा मीनिंग बता दें और किसी भी भाषा में। फ्रेंच, जर्मन, इटालियन किसी भी भाषा में बता दें कि उसका अच्छा मीनिंग क्या है। बता दें कि बादशाह ने वीडियो जारी माफी मांगी थी और कहा था कि हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर देना। लेकिन, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि ये काम बादशाह वाला नहीं है। महिलाओं को गंदे नजरिए से दिखाने का काम किया है। बादशाह के सिंगर दोस्तों के फोन आए, लेकिन कार्रवाई होगी अध्यक्ष रेणू भाटिया ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, कुछ स्पोर्ट्स या अन्य नजदीकियों के सिंगर के फेवर में फोन आए थे। वे बोले, सिंगर ने माफी तो मांग ली है और इस तरह इंडस्ट्री खत्म हो जाएगी। लेकिन, मैं साफ कर दूं जो गलत करेगा या गलत रील बनाएगा, उस पर कार्रवाई तो होगी। आयोग की ओर से हरियाणा सरकार को पत्र भेजकर मांग की जाएगी कि इसके लिए कोई बोर्ड बनाया जाए, ताकि कोई भी गाना रिलीज से पहले चेक हो और अनुमति लेने के बाद ही रिलीज हो। वरना इस तरह की हरकत कोई दूसरा भी करेगा। इसलिए सरकार इन पर ठोस कदम उठाए। बाकी कलाकारों को लेकर दी नसीहत हिसार में नारी नारायणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम में रविवार शाम को अध्यक्ष रेणू भाटिया ने इस तरह की हरकत करने वाले बाकी कलाकारों को भी चेताया। उन्होंने कहा-मैंने पहले भी एक बात कही थी, जब घर में चार-पांच सदस्य होते हैं तो एक को डांट या चांटा लगता है तो बाकी अपने आप सीधा हो जाते हैं। ऐसे ही बाकी कलाकार को भी नसीहत दी है, ताकि लीरिक्स को लेकर ध्यान रखें। तीन साल पहले गाया गाना, बादशाह के बोल पर विवाद 20 वर्षीय सिमरन जागलान कैथल जिले के पट्‌टी अफगान गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता कर्मबीर फौजी भी हरियाणवी सिंगर हैं। सिमरन चार बेटियों में तीसरे नंबर पर है। सिमरन कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। वह कैथल में ही गुरमीत कोच के पास बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती हैं। वह स्टेट और नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं। सिमरन ने तीन साल पहले ये टटीरी सांग गाया था। बादशाह को उनकी ट्रेडिशनल स्टाइल में गाई हुई आवाज पसंद आई तो दोबारा रिकॉर्डिंग कर मंगाया। इसी वजह से उसे ‘टटीरी’ में मौका मिला। इस गाने में बादशाह के बोल एवं लिरिक्स के कारण चर्चा में हैं। गाने में स्कूली छात्राओं को ड्रेस पहने व बैग फेंकते दिखाया गया है, रोडवेज बस व सरकारी स्कूल का इस्तेमाल किया और आया मैं टोली चढाने, इन सब की घोड़ी बनाने वाले बादशाह के बोल पर मामला तूल पकड़ गया है।
जींद में हुई थी गाने की शूटिंग इस गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। वहीं, प्रोडक्शन टीम ने 14 मार्च को सिमरन और बादशाह का मुंबई में एक शो भी शेड्यूल किया था। सरकार एवं महिला आयोग ने भी इसकी भी जांच के लिए टीम गठित कर दी है। इधर, रोडवेज प्रशासन जींद ने बैगर अनुमति के रोडवेज बस का इस्तेमाल करना पाया गया है।