कोई 50 साल से आ रहा, कोई 15 साल से…देहरादून का झंडा महोत्सव शुरू, क्यों खिंचे आते हैं श्रद्धालु, जानें

Spread the love

देहरादून में आज से झंडारोहण के साथ झंडे जी मेले की शुरुआत हो चुकी है. देश-विदेश से संगतें पहुंची हुई हैं. झंडे जी का मेला आस्था का प्रतीक है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से नंगे पैर भी श्रद्धालु आते हैं. लोकल 18 से पंजाब के पटिया से आए गुनताज सिंह ने कहा कि वह 14-15 साल से यहां आ रहे हैं. उनके दादा, उनके पिता समेत कई पुश्तें यहां आती रही हैं. पंजाब से देहरादून पहुंचे राम सिंह सैनी ने बताया कि वह भी पिछले पांच दशकों से यहां आ रहे हैं. इस बार पैदल चंडीगढ़ से पहुंचे हैं. ऑस्ट्रेलिया से आई परमजीत कौर ने कहा कि यह पर्व हमारे लिए बहुत खास है.