डॉक्टर थप्पड़ केस में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड:करनाल में DC से मीटिंग के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की; SHO पहले हटाए जा चुके

Spread the love

करनाल में घरौंडा के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत को थप्पड़ मारने के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में थप्पड़ मारने वाले SHO दीपक पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं। रविवार को DC उत्तम सिंह से मीटिंग के बाद मेडिकल एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल भी खत्म कर दी। विवाद 4 मार्च को होली के दिन शुरू हुआ। रात को डॉक्टर से गलत व्यवहार करने को लेकर अस्पताल में पुलिस बुलाई गई थी। इस दौरान घरौंडा थाने के तत्कालीन SHO दीपक कुमार ने डॉक्टर प्रशांत को थप्पड़ जड़ दिए और जबरन जिप में बिठाकर थाने ले गए। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, बाद में SHO ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने फोन पर उनके साथ गाली गलौज की थी। पहले जानिए 4 मार्च को क्या हुआ… हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…