गुरुग्राम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को कुचला:मौत, सोनीपत से काम की तलाश में आया, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

Spread the love

गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसजीटी अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान 37 वर्षीय रामपाल के रूप में हुई है। जो मूल रूप से सोनीपत जिले के गांव खांडा का रहने वाला था और काम की तलाश में गुरुग्राम आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। काम की तलाश में आया था थाना राजेंद्रा पार्क पुलिस को दी शिकायत में खांडा निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और शादीशुदा है। उसका भाई रामपाल 6 मार्च को घर से काम की तलाश में गुरुग्राम आया था। सात मार्च की रात को उसके पास छोटा खांडा के रहने वाले सोनू का कॉल आया। ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आया सोनू ने बताया कि रामपाल का गुरुग्राम में एक्सीडेंट हो गया है। जिसे एसजीटी में दाखिल करवाया गया है। जब वह अपने बेटे विनय के साथ एसजीटी अस्पताल में पहुंचे तो रामपाल की मौत हो चुकी थी। अपने तौर पर पता किया तो उन्हें जानकारी मिली कि एक ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए रामपाल को ट्रैक्टर व ट्राली के नीचे कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी अशोक के मुताबिक सतबीर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।