पति से बीवी बोली- नीले ड्रम जैसा हाल कर दूंगी:वाराणसी में युवक बोला- शादी के बाद से पास नहीं आई, कहती है मैं दूसरे की अमानत

Spread the love

वाराणसी में युवक ने अपनी पत्नी सहित 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शादी के बाद से उसके पास नहीं आई और संबंध तोड़ने की बात कह रही है। नीले ड्रम जैसा हाल करने की धमकी देती है। मैंने जब समझाना चाहा तो उसके भाई और रिश्तेदारों ने घर आकर मारपीट की। फिलहाल शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। भेलूपुर थाने में डुमराव कॉलोनी के रहने वाले गौरव कुमार सिंह ने एप्लिकेशन दी। बताया- मेरी शादी 1 जनवरी 2025 को स्मिता सिंह निवासी छोटी कुल्हड़िया, मोहनिया, भभुआ बिहार के साथ हुआ था। विदाई कराकर 2 जनवरी को हम घर आ गए। स्मिता पहली ही रात से दूर रही और मेरे पास नहीं आयी और मुझे पास नहीं आने दिया। दो दिन रुकने के बाद मैं अपनी जॉब पर वापस लौट गया। मैं दूसरे की अमानत हूं, तलाक दे दो गौरव ने बताया- इधर एक महीने बाद पत्नी स्मिता विदाई करवाकर मायके चले गई। वहां से फोन करके स्मिता ने कहा- मैं दूसरे की अमानत हूं। तुम्हारे साथ नहीं रह सकती। मुझे तलाक दे दो। वह लगातार फोन कर यह बातें करने लगी। मैंने परिजनों को कुछ नहीं बताया। विदाई का समय आया तो उसने धमकियां देना शुरू कर दिया। अगर विदाई के लिए आए तो नीले ड्रम जैसा हाल करूंगी
गौरव ने बताया- जब विदाई का समय आया और माता-पिता उसके घर फोन करने लगे, तो स्मिता ने मुझे फोन किया और कहा कि यदि माता-पिता के कहने पर मेरी विदाई कराने आए तो तुम्हें नीले ड्रम वाला कांड याद है न? वही हाल करूंगी। मैंने विदाई के लिए मना कर दिया। धीरे-धीरे उसकी धमकियों का सिलसिला बढ़ गया। वह लगातार तलाक का दबाव बनाने लगी। सालभर विदाई नहीं हुई। होली की से एक दिन पहले की मारपीट
गौरव सिंह ने बताया- मैंने उसकी धमकियों से तंग आकर उससे फरवरी 2026 में बताया कि होली की छुट्टी में घर आ रहा हूं। घर वालों को लेकर आओ, बात हो जाएगी। इस पर स्मिता, उसके भाई आनंद राठौर, मनोरंजन राठौर, उसके जीजा विजय और जीजा के बड़े भाई राजू 3 मार्च की रात 9 बजे के बाद घर पहुंचे। बातचीत हो ही रही थी कि स्मिता के चढ़ावे में आकर उन्होंने मुझसे मारपीट किया और धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने दर्ज की नामजद FIR
थाना प्रभारी भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया- गौरव सिंह की तहरीर पर उनकी पत्नी स्मिता सिंह, साले आनंद, मनोरंजन, जीजा विजय और उसके बड़े भाई राजू के खिलाफ BNS की धारा 351(2), 352, 115(2), 333 और 191(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मेरठ के नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड के बारे में जानिए… लंदन से लौटकर मेरठ आए मर्चेंट नेवी में अफसर सौरभ कुमार राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने 3 मार्च 2025 को हत्या कर दी। इस काम में उसका साथ बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने दिया। बेडरूम में सोते समय पति के सीने में मुस्कान ने ही पहला चाकू मारा। मौत के बाद लाश को बाथरूम में ले गए। जहां साहिल ने हाथ-पैर समेत शरीर के 4 टुकड़े किए। बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डाले। फिर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली चली गई। 12 दिन तक वह इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वह लोग घूम रहे हैं। इस कत्ल से पर्दा तब हटा, जब 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल अपने भाई के ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर सेकेंड स्थित घर पर पहुंचा। यहां उसने मुस्कान को एक लड़के (साहिल) के साथ घूमते देखा। ——————— ये खबर भी पढ़िए-
पिता की हत्या करके बहन के साथ चिकन खाया: लखनऊ में नीले ड्रम में बेटा लाश जलाने वाला था, दूसरी शादी की चर्चा से खफा था लखनऊ की जानी-मानी पैथोलॉजी के मालिक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा कि वर्धमान पैथोलॉजी के ओनर मानवेंद्र सिंह की दूसरी शादी की बात चल रही थी। इससे उनके बच्चे खासे नाराज थे। इसके चलते पिता की हत्या कर लाश नीले ड्रम में भर दी। पुलिस पूछताछ में 21 साल के आरोपी बेटे अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा ने कबूला कि पिता की हत्या के बाद वह अपनी चाची के पास गया। उनसे चिकन और पनीर की सब्जी बनवाई। इसके बाद वापस आया और लाश के पास बैठकर बहन कृति के साथ खाना खाया। पढ़ें पूरी खबर…