पानीपत में दिव्यांग महिला से सफाईकर्मी ने किया रेप:पत्नी संग गली में सफाई करने आया, वाइफ के आगे निकलने पर मकान में घुसा

Spread the love

पानीपत के समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक सफाईकर्मी ने घर में अकेली पाकर 45 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ दरिंदगी की। आरोपी ने महिला को बेबस पाकर उसके साथ रेप किया और फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी 45 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बचपन से ही दोनों पैरों से दिव्यांग है। बुधवार, 4 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। उसके पति काम पर गए हुए थे। इसी दौरान गांव में गलियों की सफाई करने वाला आरोपी चमकी पांडे उर्फ बादी अपनी पत्नी के साथ सफाई के लिए आया था। कुंडी बंद कर किया रेप शिकायत के अनुसार, सफाई के दौरान आरोपी की पत्नी गली में आगे निकल गई। महिला को घर में अकेला देख आरोपी चमकी पांडे जबरन उसके घर में घुस आया और कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर दी। इसके बाद उसने दिव्यांग महिला को उठाकर चारपाई पर डाल दिया और उसके साथ जबरन रेप किया। जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता का संघर्ष पीड़िता ने बताया कि उसके पहले पति का देहांत हो चुका है और वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। साल 2022 में उसकी दूसरी शादी हुई थी, जिसके बाद से वह यहीं रह रही है। इस घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और हथवाला चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस की कार्रवाई समालखा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें पुलिस ने धारा 64 रेप और धारा 333 घर में घुसपैठ लगाई है। मामले की जांच ASI सरिता को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि FIR की प्रतियां इलाका मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई हैं। पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।