गुरुग्राम में फोटोग्राफर से ₹41 हजार और मोबाइल छीना:शादी से लौट रहा था, रात को सिग्नेचर टावर के पास ऑटो सवार बदमाशों ने घेरा

Spread the love

गुरुग्राम में एनएच-8 पर सिग्नेचर टावर के पास दो अज्ञात युवकों ने ऑटो से उतरकर एक फोटोग्राफर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी उससे एक मोबाइल पर्स छीन लिया। पर्स में 41 हजार रुपए नकद, यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पेटीएम कार्ड थे। लुटेरे वारदात को अंजाम देकर ऑटो से भाग निकले। शादी समारोह से लौट रहा था फोटोग्राफर पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के मोहन गार्डन निवासी प्रीतम शर्मा ने बताया कि वह शादी समारोहों में फोटोग्राफी का काम करता है। 20 फरवरी की देर रात करीब 1:30 बजे मानेसर में एक शादी के प्रोग्राम से फोटोग्राफी का काम निपटाकर घर लौट रहे थे। सीएनजी ऑटो में आए लुटेरे वह NH-8 पर जयपुर जाने वाली सड़क के किनारे सिग्नेचर टावर के पास खड़ा था, तभी एक CNG ऑटो उनके पास रुका। उसमें बैठे दो युवकों ने उनसे बातचीत शुरू की और अचानक उनके हाथ से ओप्पो मोबाइल तथा पर्स छीन लिया। पर्स में 41 हजार रुपए नकद और कीमती सामान था। प्रीतम ने ऑटो पर लिखा नंबर 9010 देखा, लेकिन पूरा नंबर नोट नहीं कर पाए। डर के मारे घर गया, बाद में एफआईआर कराई घटना के बाद घबराहट में वह सीधे घर चला गया। बाद में 2 मार्च को उन्होंने सेक्टर-40 थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने अज्ञात दो ऑटो सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया। पुलिस जांच कर रही जांच अधिकारी ASI कृष्ण कुमार ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन जांच तेजी से चल रही है।