पानीपत में ट्रैक्टर ने 5 साल के मासूम को कुचला:पिता के सामने तोड़ा दम, ड्राइवर गिरफ्तार; खेलते वक्त हादसा

Spread the love

पानीपत शहर के सेक्टर 25 पार्ट-1 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम की जान चली गई। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैक्टर-ट्रॉली बच्चे के ऊपर से गुजर गई। लहूलुहान हालत में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिता के सामने ही खेल रहा था मासूम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर के राजू वर्तमान में सेक्टर 25 स्थित प्लॉट नंबर 45 में रहते हैं और वहीं फील्ड व साफ-सफाई का काम करते हैं। राजू ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी फैक्ट्री के गेट पर खड़े थे। उनका 5 वर्षीय बेटा अजीत सिंह गेट के सामने ही खेल रहा था। इसी दौरान गंदा नाला की तरफ से एक नीला सोनालिका ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से मौत शिकायत के अनुसार, ट्रैक्टर ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए बच्चे को सीधी टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ट्रैक्टर के पीछे बंधी ट्रॉली बच्चे के ऊपर से उतर गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान मनोज पुत्र सतपाल निवासी आसन कलां के रूप में हुई। अस्पताल पहुँचने से पहले ही थमी सांसें पीड़ित पिता तुरंत अपने घायल बेटे को लेकर सरकारी अस्पताल पानीपत पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राजू के दो लड़के और एक लड़की थी, जिनमें से अजीत अब इस दुनिया में नहीं रहा। पुलिस की कानूनी कार्रवाई थाना चांदनी बाग पुलिस ने राजू की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर मनोज के खिलाफ तेज रफ्तारी और गफलत से वाहन चलाकर जान लेने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।