योग नगरी के नाम से प्रसिद्ध ऋषिकेश में आज सुबह से ही रंगों की बौछार और संगीत की गूंज सुनाई देने लगी थी. दोपहर होते-होते माहौल और भी रंगीन हो गया. लक्ष्मण झूला क्षेत्र में भी पर्यटकों की भारी भीड़ रही. जगह-जगह पुलिस बल तैनात था. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी. लोकल 18 से पर्यटक अंकित ने बताया कि उन्होंने कई जगह होली देखी है, लेकिन ऋषिकेश की होली का अनुभव बिल्कुल अलग है. गंगा किनारे रंग खेलना और फिर स्नान अनोखा एहसास देता है.
इसके आगे सारे रंग फीके…गंगा किनारे झूमा ऋषिकेश, देखते रह जाओगे यहां की होली
