योगी का स्वैग, काला चश्मा पहनकर होली खेली:बनारसी ने विदेशी युवती को गुझिया खिलाई, बोला- कल्चरल स्वीट्स

Spread the love

यूपी में आज होली मनाई जा रही है। सुबह होते ही रंगों की बौछार शुरू हो गई। हर जगह अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं। गोरखपुर में सीएम योगी का अलग अंदाज दिखा। वे काला चश्मा पहनकर होली खेलते नजर आए। योगी ने गायों को गुड़ खिलाया और अबीर लगाया। यहां सांसद रवि किशन ने स्वयंसेवकों को अबीर लगाया और फगुआ गाया। वाराणसी यानी काशी में भी होली का अलग रंग देखने को मिला। यहां जगह-जगह डीजे पर लोग थिरकते दिखे। एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर रंग लगाया। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड समेत 20 देशों से पर्यटक काशी पहुंचे हैं। विदेशी पर्यटक भी एक-दूसरे को रंग लगाकर गानों पर झूमते नजर आए। बनारसी अंदाज में एक युवक ने विदेशी युवती को गुझिया खिलाई। फिर झूमते हुए बोला-“कल्चरल स्वीट्स” है। अयोध्या में रामलला पर फूलों की होली खेली गई। वृंदावन में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। लोग गुलाल और रंग से होली खेलते नजर आए। आयरलैंड से आई एक महिला पर्यटक ने कहा- यह त्योहार मनाने के लिए मैं खास तौर पर काशी (वाराणसी) आई हूं। मुझे यहां की होली बहुत पसंद है। हम खूब इंजॉय कर रहे हैं। आज-कल होली खेलेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई में हैं, जहां वे परिवार और समर्थकों के साथ होली मनाएंगे। होली के रंग की तस्वीरें देखिए-
प्रदेश में होली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…