समूह की सदस्य भावना रावत का कहना है कि कई महिलाओं ने उनसे शिकायत की थी कि बाजार के रंगों से उनकी त्वचा खराब हो जाती है. कुछ लोगों को आंखों में जलन और एलर्जी की समस्या भी होती है. इन समस्याओं को देखते हुए समूह ने घर पर ही प्राकृतिक रंग बनाने का फैसला लिया. इन रंगों को बनाने के लिए सूखे फूलों को पीसकर पाउडर तैयार किया जाता है.
फ्रूट्स के छिलकों और फूलों से बने ऑर्गेनिक रंग, केमिकल से एलर्जी वालों के लिए राहत, 100% प्राकृतिक गुलाल
