कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में पानीपत के युवक की मौत:बाइक ने मारी टक्कर, होली पर बहन के घर शगुन देने आया था

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में बकाली गांव के पास सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी। बाद में आरोपी खेत में गिरी अपनी बाइक को निकालने का बहाना बनाकर फरार हो गया। युवक अपनी बहन के घर होली के त्योहार का शगुन देने आया था। मृतक की पहचान सचिन कुमार (32) निवासी वार्ड-7 पानीपत के रूप में हुई। सचिन अपने घर में अकेला कमाने वाला था। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सचिन होली का शगुन देकर बाइक पर वापस अपने घर पानीपत जा रहा था। टक्कर के बाद सचिन बेहोश हो गया। त्योहार मनाने आया था घर मनोज कुमार निवासी मेहरा ने पुलिस को बताया कि उसके भाई राहुल की शादी पानीपत की वंदना से हुई थी। उसके भाई का साला सचिन होली का त्योहार मनाने घर आया था। दोपहर का खाना खाने के बाद सचिन अपनी बाइक पर सवार होकर पानीपत के लिए निकला था। उसे लाडवा में कुछ जरूरी काम था। इसलिए वह उसके पीछे-पीछे जा रहा था। बाइक के पीछे मारी टक्कर इसी दौरान बकाली गांव के पास पीछे से आई बाइक (UP19X-2496) ने तेज स्पीड में ओवरटेक करने की कोशिश करते हुए सचिन की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सचिन का बैलेंस बिगड़ गया। वह बाइक से उछलकर सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा। इससे उसकी कमर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। आरोपी खेत में गिरा टक्कर मारने वाला अपनी बाइक के साथ पास के खेत में जा गिरा। उसने बाइक रोककर सचिन को संभाला और उठाने की कोशिश की। इसी दौरान टक्कर मारने वाला खेत से बाइक निकालने का बहाना बनाकर फरार हो गया। उसने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और सचिन को सीएचसी लाडवा ले गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। इलाज के दौरान तोड़ा दम LNJP में डॉक्टरों ने भी उसकी हालत को देखकर PGI चंडीगढ़ भेजने की सलाह दी, लेकिन परिवार के लोग उसे प्राइवेट अस्पताल कुरुक्षेत्र में ले गए। यहां रातभर इलाज के बाद सुबह सचिन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कार्रवाई शुरू कर दी और बाइक नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया।