दो प्रेमियों के बीच उलझी जिंदगी का खूनी अंजाम:युवती एक और पूर्व प्रेमी दो बच्चों का पिता, यमुनानगर में दोनों ने मिलकर ली नए प्रेमी की जान

Spread the love

यमुनानगर में 21 वर्षीय राजीव की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रस्सी से गला घोंटकर, मुंह में फेविकॉल भरकर और चुन्नी ठूंसकर की गई इस निर्मम वारदात के पीछे कोई बाहरी दुश्मनी नहीं, बल्कि प्यार, धोखे और ब्लैकमेलिंग का ऐसा उलझा हुआ जाल निकला, जिसने रिश्तों की परतें उधेड़ दीं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड की साजिश पांच साल के बच्चे मां उसकी प्रेमिका स्नेहा ने अपने पूर्व प्रेमी दो बच्चाें के पिता अमित के साथ मिलकर रची थी। आदिबद्री में रची गई योजना, सुनसान रेलवे ट्रैक के पास अंजाम दी गई हत्या और उसके बाद की घबराहट—पूरी कहानी अब पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है, जिसने इस प्रेम त्रिकोण को एक खौफनाक अंजाम तक पहुंचा दिया। पांच साल के बेटे की मां, दो रिश्तों में उलझी जिंदगी तीर्थ नगर निवासी स्नेहा (27) पांच साल के बेटे की मां है। उसके पिता इलाके में मूंगफली की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं। करीब सात साल पहले उसकी शादी हुई थी और शादी से उसे एक बेटा हुआ। हालांकि शादी के चार साल बाद वह अपने पति को छोड़कर मायके तीर्थ नगर में अलग कमरा लेकर रहने लगी। स्नेहा का आरोप था कि उसका पति शराब पीकर उसे प्रताड़ित करता था। लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार वह अपने पुराने प्रेमी अमित के लिए पति को छोड़कर आई थी। आठ साल पुराना प्रेम प्रसंग और फिर नई एंट्री स्नेहा का पड़ोस में रहने वाले अमित से करीब आठ साल से प्रेम संबंध था। अमित खुद शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। अमित की पत्नी को दोनों के रिश्ते की जानकारी थी और उसने कई बार विरोध भी किया, लेकिन अमित ने स्नेहा से मिलना-जुलना जारी रखा। वह अक्सर स्नेहा के किराए के कमरे पर आता-जाता रहता था। करीब डेढ़ साल पहले स्नेहा की मुलाकात राजीव से हुई। बातचीत बढ़ी, फोन नंबर एक्सचेंज हुए और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। इसके बाद स्नेहा एक साथ अमित और राजीव दोनों को डेट करने लगी। ऐसे में राजीव का भी स्नेहा के घर पर आना-जाना हो गया। आमने-सामने आए दोनों प्रेमी एक दिन राजीव स्नेहा से मिलने उसके कमरे पर पहुंचा। इसी दौरान अमित भी वहां आ गया। राजीव को देखकर अमित भड़क उठा और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में स्नेहा ने अमित को जाने को कहा और राजीव का साथ चुना। इसके बाद अमित और स्नेहा के बीच दूरी आ गई, लेकिन अमित के मन में राजीव के प्रति रंजिश बैठ गई। काफी समय तक स्नेहा और राजीव के बीच अफेयर ठीक-ठाक चला, लेकिन बाद में रिश्ते में भी खटास आने लगी। स्नेहा का आरोप है कि राजीव के पास उसकी कुछ निजी तस्वीरें थीं, जिनके जरिए वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। स्नेहा ने यह बात अपने पूर्व प्रेमी अमित को बताई। अमित ने उसे आश्वासन दिया कि वह इसका “इंतजाम” कर देगा। यहीं से राजीव को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। 27 फरवरी: आदिबद्री बुलाकर रचा गया जाल योजना के अनुसार स्नेहा को राजीव को अकेले आदिबद्री लेकर आना था, जहां अमित पहले से ही मौजूद मिलता। स्नेहा ने राजीव से बात करके 27 फरवरी को आदिबद्री घूमने जाने का प्लान बनाया। राजीव के पास बाइक नहीं थी। ऐसे में आरोपी अमित ने सिटी सेंटर पर अपनी बाइक खड़ी की, जिसकी चाबी स्नेहा को पकड़ा दी। स्नेहा ने राजीव को कॉल किया और कहा कि उसके पास किसी जानकार की बाइक है, जिस पर वे घूमने जा सकते हैं। पहले आदीबद्री में मारने का था प्लान इसके बाद राजीव घर पर हरिद्वार जाने की बात कहकर तैयार होकर सिटी सेंटर पहुंचा, जहां वह बाइक पर स्नेहा को लेकर आदिब्रदी चला गया। वहां पहुंचने पर अमित दूसरी बाइक पर अपने एक दोस्त के साथ मौजूद मिला। ऐसे में वहां अमित और राजीव के बीच फिर से झगड़ा हुआ। ऐसे में अमित ने स्नेहा का अपने दोस्त के साथ बाइक पर यमुनानगर भेज दिया। अमित की राजीव को आदिबद्री में मारने की प्लानिंग थी, लेकिन वहां पर भीड़ के चलते उसने प्लान बदल लिया। जिसके चलते अमित राजीव को बातों में उलझाकर तीर्थ नगर टपरी शमशान घाट के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक ले आया। हत्या के बाद स्नेहा को कॉल की कि काम हो गया राजीव नशे का आदी था। ऐसे में अमित ने उसे पहले नशा कराया, फिर रस्सी से उसका गला दबाया और उसके मुंह में फेविकॉल भरकर पास में पड़ी एक चुन्नी उसके मुंह में ठूस दी, जिससे उसकी सांस रूक गई और मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया और शाम को स्नेहा को कॉल करके कहा कि उसने राजीव को ठिकाने लगा दिया। रविवार को राजीव का शव एक व्यक्ति द्वारा पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। राजीव के परिजनों से मिलने पहुंची स्नेहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया। मर्डर की खबर पूरे जिले में तेजी से फैली तो अमित और स्नेहा दोनों घबरा गए। खुद को बेगुनाह बताते हुए स्नेहा राजीव के परिजनों से मिली वहीं अमित रविवार की सुबह अपनी पत्नी व बच्चों को उनके मायके छोड़कर आया। जांच के दौरान पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने साजिश और हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर वारदात में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल फोन और अन्य सबूत जुटाने के लिए रिमांड पर लेगी।