अंबाह के जयस्वर महादेव मेले में रविवार रात रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। रशियन डांसर्स ग्रुप और मुंबई से आए गायक-कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मंच पर तीन रशियन डांसर्स के आते ही दर्शकों में उत्साह भर गया। उन्होंने बैली डांस प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का जोश भी बढ़ गया। देखिए तस्वीरें…. रियल रॉकर्स ने कैलाश खेर गीतों पर धमाल मचाया मुंबई से आए डांस ग्रुप ‘रियल रॉकर्स’ ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने कैलाश खेर के गाने “तेरी दीवानी” और “सजना तेरा सजना दिन रेन करूं” जैसे गीतों पर एक के बाद एक प्रस्तुतियां दीं। मेले में सोमवार रात को होली गायन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष पति जिनेश जैन ने रविवार को मेले को 10 मार्च तक बढ़ाने के संकेत दिए हैं। मेले की तारीख बढ़ाने की आधिकारिक घोषणा सोमवार को होने की संभावना है।
अंबाह मेले में रशियन डांसर्स ने दी प्रस्तुति:मुंबई के कलाकारों ने कैलाश खेर गीतों पर किया डांस; आज होली गायन कार्यक्रम
