ग्वालियर-भिंड हाईवे पर डंपर और बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर ड्राइवर को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के प्रेस्टीज कॉलेज के पास रविवार रात की है। रॉन्ग साइड से आए वाहन ने टक्कर मारी पुलिस के अनुसार, बाइक सवार युवक महाराजपुर से गले के मंदिर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टक्कर के बाद डंपर में फंसी बाइक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक डंपर में फंस गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को डंपर से बाहर निकाला। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और डंपर को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भिंड-ग्वालियर हाईवे पर डंपर ने बाइक को टक्कर मारी:राइडर घायल, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज; रॉन्ग साइड से आ रहा था डंपर
