Holi Celebration Nainital: सरोवर नगरी नैनीताल का ऐतिहासिक श्री रामसेवक सभा प्रांगण इन दिनों ब्रज के रंगों और फूलों की खुशबू से सराबोर है. फागोत्सव के दौरान जब मंच से 4 क्विंटल गुलाब और गेंदे के फूलों की वर्षा हुई, तो नयना देवी की तलहटी में बसा यह शहर साक्षात वृंदावन जैसा नजर आने लगा. राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने न केवल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक फूलों से होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश भी दिया.
Holi 2026: नैनीताल में दिखी वृन्दावन की झलक, 4 क्विंटल फूलों से खेली गई अनोखी होली, देखें तस्वीरें
