कुत्तों ने 8 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला:लखनऊ में घर से 500 मीटर दूर खेत में शव मिला, मांस लटक रहा था

Spread the love

लखनऊ में आवारा कुत्तों ने 8 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला। बच्ची का खून से लथपथ शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला। उसका चेहरा पूरी तरह से नुचा हुआ था। जगह-जगह से मांस के लोथड़े लटक रहे थे। घटना रविवार शाम करीब 6 बजे रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव में हुई। मृतक की पहचान अंशिका के रूप में हुई। वह कक्षा-1 की छात्रा थी। घर से अकेली निकली थी, तभी कुत्तों ने हमला कर दिया। 2 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी घटना तरौना गांव की कुछ महिलाएं शाम को खेतों की ओर गई थीं। इस दौरान उन्होंने खेत में किसी को जमीन पर पड़ा हुआ देखा। महिलाएं डर गईं और गांव में आकर लोगों को यह बात बताई। सूचना पर गांववाले लाठी-डंडे लेकर खेत पहुंचे। गांववालों ने देखा कि खेत में अंशिका का खून से लथपथ शव पड़ा है। कुछ दूरी पर झुंड में बैठे थे कुत्ते गांववालों ने बताया कि इसके बाद हम लोगों ने अंशिका के घरवालों को इसकी सूचना दी। घरवाले मौके पर पहुंचे और शव को हम लोगों की मदद से उठाकर घर लाए। साथ ही पुलिस को सूचना दी। गांववालों ने बताया कि जिस जगह पर अंशिका का शव पड़ा था, वहां से कुछ दूरी पर ही खूंखार कुत्ते झुंड बनाकर बैठे थे। वो कुत्ते पड़ोस के गांव के थे। चेहरा बुरी तरह से नोचा, मांस के लोथड़े निकले गांववालों ने बताया कि कुत्ते जब बच्ची को नोच रहे थे तो किसी ने नहीं देखा। लेकिन बच्ची के शव को देखकर साफ लग रहा है कि उसे कुत्तों ने ही नोचा है। बच्ची के चेहरे पर कुत्तों के नोचने के निशान थे। उसका चेहरा पूरी तरह से नोचा हुआ था। जगह-जगह मांस के लोथड़े निकले थे। जिस जगह पर शव मिला, वहां कुत्तों के पंजों के निशान थे। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी अंशिका अंशिका अपने माता-पिता की 3 संतानों में सबसे छोटी थी। उसके पिता दिलीप कश्यप ने बताया कि अंशिका शाम को घर से निकली थी। कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली। मां सोनी शव देखकर बेहोश हो गई। अन्य घरवालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस भी रह गई हैरान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां की स्थिति देखकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, आवारा कुत्तों के हमले में मासूम अंशिका गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि अपने सेवाकाल में उन्होंने कुत्तों के हमले के कई मामले देखे हैं, लेकिन यह घटना बेहद दर्दनाक और असामान्य थी। ————– यह खबर भी पढ़िए… बाप के हत्यारोपी बेटे के खिलाफ बेटी बनेगी सरकारी गवाह:लखनऊ पुलिस से बोली- मर्डर की असल वजह भाई बता सकता है लखनऊ में पैथालॉजी मालिक मानवेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में आशियाना पुलिस मृतक की बेटी कृति को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी में है। घटना के समय कमरे में मौजूद रहने के कारण कृति को इस हत्याकांड का अहम गवाह माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें