अयोध्या में रविवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह आज सुबह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे थे। तभी दूसरे पक्ष से उनकी कहासुनी हो गई। पहले गाली-गलौज हुई। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 2 गोलियां लगीं, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र की है। 1200 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी
मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह (40) पुत्र सुरेश सिंह के रूप में हुई है। भूपेंद्र अपने परिवार के साथ गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अंकारीपुर में रहते थे। वह करीब 2 साल से प्रॉपर्टी का काम कर रहे थे। करीब एक महीने पहले भूपेंद्र सिंह ने अपने भाई यतेंद्र सिंह के नाम पर काजीपुर गाड़र में मंडा-कोटवा बाईपास के पास 1,200 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर कब्जा लेने के लिए वह रविवार सुबह करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। भूपेंद्र जमीन की नाप कर रहे थे। इसी दौरान बैनामा करने वाले चाचा मौके पर पहुंच गए। वह उन्हें रोकने लगे। कहासुनी के बाद चली गोली
इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इसी बीच दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। दो गोलियां भूपेंद्र के सीने में जा लगीं। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में भूपेंद्र को दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही पुलिस
सीओ सदर अरविंद सोनकर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चंद्र प्रकाश, आयुष, चंद्रगीत और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने लकी वर्मा को मुख्य आरोपी बताया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। हत्या की घटना के बाद से काजीपुर गाड़र और आसपास के इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
…………………. ये खबर भी पढ़िए- झांसी में भाभी को चाकू मारकर न्यूड भागा प्रेमी देवर…VIDEO:300 मीटर दूर पेड़ से लटककर जान दी, ब्रेकअप से नाराज था
झांसी में भाभी पर प्रेमी देवर ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाकू से पेट और गले पर वार किए। सीना फाड़ दिया। उसकी आतें बाहर आ गईं। इसके बाद आरोपी न्यूड अवस्था में लंगड़ाते हुए भागा और 300 मीटर दूर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन भाभी उससे ब्रेकअप कर चुकी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने यह कदम उठाया। पढ़िए पूरी खबर…
अयोध्या में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:1 महीने पहले जमीन खरीदी थी, कब्जा लेने पहुंचे थे
