पत्नी बोली- दूसरी शादी कर लो, पति ने फांसी लगाई:कैथल में युवक बोला- भाभी ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर बात बंद की, भाई का वीजा नहीं लगा

Spread the love

हरियाणा के कैथल में रविवार को युवक ने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की 2 साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी ऑस्ट्रेलिया में रहती है। युवक भी ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था, लेकिन उसका वीजा नहीं लगा, जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। युवक के भाई का आरोप है कि भाभी ने ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद भाई से बात करनी बंद कर दी। साथ ही यह कहा कि शादी के लिए दूसरी लड़की देख ले। भाई इसी बात से परेशान था। पुलिस ने युवक के परिवार की शिकायत पर ससुरालियों और एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानिए मृतक के भाई ने क्या बताया… 2 साल पहले हुई थी शादी गांव बाबा लदाना निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि उसके भाई मनीष (30) की शादी करीब 2 साल पहले जींद के पीपलथा गांव निवासी तमन्ना से हुई थी। उस दौरान मनीष के ससुरालियों ने शर्त रखी थी कि शादी के बाद तमन्ना और मनीष को ऑस्ट्रेलिया भेज देने। शादी के बाद उन्होंने मनीष और तमन्ना का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवा दिया। 2 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया गई बलविंदर ने बताया कि तमन्ना का वीजा तो लग गया, लेकिन मनीष का वीजा अप्रूव नहीं हुआ। शादी के 2 महीने बाद तमन्ना ऑस्ट्रेलिया चली गई, जबकि मनीष घर ही रह गया। वीजा लगवाने के लिए मनीष ने एजेंट को बार-बार कहा। उसे करीब 60 से 70 लाख रुपए भी दिए, लेकिन वह हर बार कुछ न कुछ बहाना बनाता रहा। दूसरी लड़की देखने की बात कही भाई ने आरोप लगाया कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद कुछ दिन तक तो तमन्ना ने मनीष के साथ ठीक-ठाक बातचीत की, लेकिन बाद में उसके पास फोन करना बंद कर दिया। हाल में उसने मनीष को कहा कि वह शादी के लिए कोई और लड़की देख ले। वह ऑस्ट्रेलिया में अकेले ही रह लेगी। ससुरालवालों ने भी कहा- शादी कर ले बलविंदर ने कहा कि तमन्ना की इस बात के बाद से मनीष मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। जब उसने तमन्ना के परिवार से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने भी उसे धमकाया और कहा कि वह कहीं और शादी कर ले। इससे तंग आकर आज मनीष ने फांसी का फंदा लगा लिया और सुसाइड कर लिया। जांच अधिकारी बोले- शिकायत पर केस दर्ज किया संगतपुरा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि इस संबंध में मृतक युवक के परिजनों ने शिकायत दी है। जिसके आधार पर मृतक की पत्नी तमन्ना, ससुर दयाचंद, साले आकाश, एजेंट हवा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।