यूपी के सुलतानपुर में गर्लफ्रेंड की मौत के बाद प्रेमी ने सुसाइड कर लिया। दोनों 3 साल से रिलेशन में थे। गर्लफ्रेंड की 25 फरवरी की दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। खबर सुनते ही युवक का दिल टूट गया। उसे आखिरी बार देखने घर पहुंचा। पता चला कि उसे दफना दिया गया है। युवक सीधे कब्रिस्तान पहुंचा। कब्र खोदने लगा। वहां मौजूद लोगों ने रोका तो वह वहां से चला गया। फिर वापस नहीं लौटा। दो दिन बाद यानी 28 फरवरी को उसका शव एक बाग में फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने उसे गर्लफ्रेंड की कब्र के पास ही दफना दिया। इस बीच, युवक के सुसाइड से पहले का इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया। इसमें लिखा था- हेलो भाई… ये मेरा आखिरी वीडियो है। जब मेरी जान ही इस दुनिया में नहीं रही तो मैं जी के क्या करूंगा। मुझे माफ करना भाई लोग, बाय। मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भागीरथ पट्टी, घाटमपुर उत्तरी गांव का है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए… घाटमपुर का रहने वाला विनीत (25) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चौथी कक्षा तक पढ़ा था। उसके पिता की मृत्यु 5 साल पहले हो चुकी है। एक कपड़े की दुकान में काम करता था। यहीं पर एक लड़की अर्पिता भी काम करती थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। विनीत के भाई स्वामित्त ने बताया कि 25 फरवरी को एक सड़क हादसे में अर्पिता मौत हो गई थी। वह अपने भाई के साथ बाजार गई थी, जहां एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। भाई ने बताया- अगले दिन अर्पिता की मौत की जानकारी जब विनीत को लगी तो वह सदमे में आ गया। वह आखिरी बार अर्पिता को देखने उसके घर गया। वहां पर वह रोते-रोते बेहोश हो गया। फिर हम उसे घर वापस ले आए। विनीत की भाभी काजल ने बताया- अर्पिता की मौत के बाद से विनीत बहुत परेशान था। खाना-पीना छोड़ दिया। किसी से बात नहीं कर रहा था। शाम को दोबारा वहां गया। पता चला कि उसे दफना दिया गया है। इसके बाद वह अर्पिता की कब्र पर गया। उसकी कब्र खोदने लगा। उन्होंने बताया कि लोगों ने उसे रोका तो वह भाग गया। फिर वापस नहीं लौटा। उसे काफी खोजा गया, लेकिन मिला नहीं। इसके बाद थाने में विनीत की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस को विनीत की लोकेशन एक बाग में मिली
पुलिस उसे दो दिन तक ढूंढती रही, लेकिन वह मिला नहीं। फिर विनीत का फोन ट्रेस हुआ। उसकी लोकेशन गांव से ही 8 किमी दूर एक बाग में मिली। जब परिजन और पुलिस वहां पहुंचे तो विनीत का शव फंदे से लटकते मिला। पुलिस को जेब से एक प्रेम पत्र मिला
पुलिस ने शव को नीचे उतारा और आसपास जांच की पुलिस को एक प्रेम पत्र भी उसकी जेब से मिला। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर आया और परिजनों उसके शव को अर्पिता की कब्र के बगल में ही दफना दिया। ——————– पढ़ें पूरी खबर… झांसी में भाभी को चाकू मारकर न्यूड भागा प्रेमी देवर…VIDEO:300 मीटर दूर पेड़ से लटककर जान दी, ब्रेकअप से नाराज था झांसी में भाभी पर प्रेमी देवर ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाकू से पेट और गले पर वार किए। सीना फाड़ दिया। उसकी आतें बाहर आ गईं। इसके बाद आरोपी न्यूड अवस्था में लंगड़ाते हुए भागा और 300 मीटर दूर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। पढ़ें पूरी खबर…
गर्लफ्रेंड की मौत के बाद प्रेमी का सुसाइड:लिखा- मेरी जान ही नहीं रही तो जी के क्या करूंगा; सुलतानपुर में साथ दफनाए गए
