गुरुग्राम में 11वीं के स्टूडेंट के पीछे दौड़ाई ब्लैक थार:हॉकी-डंडों से घेरा, पुलिस की गाड़ी देखकर भागे; बोले- कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

Spread the love

गुरुग्राम में न्यू कॉलोनी मोड़ के पास एक बिजनेसमैन के बेटे के पीछे दबंगों ने ब्लैक थार दौड़ा दी। हॉकी स्टिक और डंडों से लेकर उसके पीछे भागने लगे। पीड़ित ने एक शॉप में घुसकर जान बचाई। इसके बाद डॉयल 112 को कॉल कर घटना की सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी काफी स्पीड में थार लेकर दुकान के पास पहुंचे। गाड़ी से एक साथ 10-12 युवक हाथों में डंडे लेकर निकले। पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दबंग युवकों के हाथ में बेस बॉल के डंडे नजर आ रहे हैं। घटना के बाद युवक ने सिटी थाने में शिकायत दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि ये युवक कभी भी हमला कर सकते हैं। वहीं, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले सिलसिलेवार जानिए…कहां से शुरू हुआ मामला दो साल से परिवार को परेशान कर रहे दबंग
पुलिस को दी शिकायत में बिजनेसमैन ने बताया कि दो साल से सेक्टर 9 ए में रहने वाले कुछ युवक उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। पिछले साल उनके घर पर पथराव किया था। बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे। इसे लेकर उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई थी, अभी केस कोर्ट में चल रहा है। SC-ST एक्ट की धाराओं में मुकदमा कराया
बिजनेसमैन का कहना है कि युवकों ने इसके कुछ दिन बाद दोबारा हमला किया। हमने अपने बचाव में इस बार युवकों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद एक युवक हमारे परिवार के खिलाफ मारपीट और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करवा दिया। युवकों ने तीसरी बार हमला किया गया
बिजनेसमैन ने बताया कि उसका लड़का 11वीं क्लास में पढ़ता है। अपनी कार में कुछ एक्सेसरीज लगवाने रेलवे रोड आया था। इसी दौरान थार और अन्य गाड़ियों में सवार कुछ युवकों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। उसने तुरंत मुझे और पुलिस को कॉल की। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। बिना नंबर प्लेट की थार लेकर पहुंचे
सूचना पर पुहंची पुलिस ने आरोपी युवकों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया। युवक बिना नंबर प्लेट की थार लेकर थाने पहुंचे। थार के शीशे पर भी ब्लैक कलर की लेमिनेशन की हुई थी। सेक्टर-9 के एक रेजिडेंट का कहना है कि युवक इस थार में रोजाना आकर हंगामा करते हैं। कॉलोनी से हाई स्पीड से गुजरते हैं। उस रोकने की कोशिश की तो कहता है- उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मेरे पिता पुलिसकर्मी है। अब पढ़िए शिकायत की कॉपी… पुलिस अधिकारी बोले- जांच कर रहे
मामले में सिटी थाना के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सामने आए वीडियो की भी जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।