ठंडी हवाओं और सुहाने तापमान ने शहर की रौनक को कई गुना बढ़ा दिया है. पहाड़ों से उतरती ताजी हवा और गंगा के निर्मल तट दिल को छू रहे हैं. लोकल 18 के साथ बातचीत में पोलैंड से ऋषिकेश घूमने आए मिचेल ने बताया कि उन्हें यहां का वातावरण और ऊर्जा बेहद पसंद आई. लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट और तपोवन में इन दिनों इंटरनेशनल भीड़ नजर आ रही है. मिचेल कहते हैं कि इस समय यहां का मौसम काफी सुहावना है, जो यूरोप के कई हिस्सों की तुलना में ज्यादा संतुलित और आनंददायक फील करा रहा है.
‘यूरोप से भी अच्छा’, ऋषिकेश में टूटा विदेशी सैलानियों का सैलाब, क्या बात खींच लाई यहां, जानें
