हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और जींद मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच शुरू हुए ‘स्टेज विवाद’ पर एक बार के लिए विराम लग गया है। गायक मासूम शर्मा ने पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा से फोन पर माफी मांगी और कहा-मेरी गलती थी। मैं आके मिलूं भी गा। मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, इसे लेकर आज शनिवार को जींद मुआना में परिवार के लोग एकत्रित हुए थे। जो बातें या आरोप मासूम शर्मा के बहनोई धरमू ने मुझ पर लगाए थे। उस पर परिवार ने उसे खूब लताड़ा और ये भी कहा कि धरमु तुमने बेशर्मी की सारीं हदें पार कर दी। राजेंद्र शर्मा बोले, परिवार का दबाव था और धरमु ने अपने फोन पर मासूम से बात करवाई थी और उसने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली। इस पर परिवार के कहने से समझौता करना पड़ा। ये परिवारिक मामला था। इस बारे में मैंने सरपंच एसोसिएशन प्रधान से भी फोन पर बात की और बताया कि समझौता कर लिया है तो वे बोले-ठीक है, आपका परिवार का मामला था। धरमू की बयानबाजी पर पूर्व सरपंच ने दिया था जवाब धरमू द्वारा पूर्व सरपंच के स्टेज पर खड़े होने पर बयानबाजी करने पर पूर्व सरपंच ने भी इसका जवाब दिया था। पूर्व सरपंच राजेंद्र का कहना है कि वह स्टेज पर आराम से खड़े थे और न किसी को कुछ कहा तो न गलत हरकत की। धरमू को मैंने ही पगड़ी पहनाई थी। मंच से दिया था बयान मासूम शर्मा विवाद में हरियाणवी कलाकार देव कुमार देवा ने मंच से एक बार फिर बयान दिया है और कहा कि हमारे साथी कलाकार से गलती हो गई है। उसकी तरफ से मैं माफी मांगता हूं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरपंच व अन्य जन प्रतिनिधि को मंच पर बैठने का निमंत्रण दिया। कलाकार देवा का यह कार्यक्रम गोहाना में पानीपत रोड नजदीक शामड़ी गांव में लावारिस पशु उपचार केंद्र में शुक्रवार को था, जिसमें कलाकार मंजीत पांचाल, मीता बरौदा व विक्की काजला भी आए हुए थे। सरपंचों का 72 घंटे का अल्टीमेटम खत्म वहीं, कलाकार बिंदर दिनौदा ने भी मासूम शर्मा को माफी मांगने की नसीहत दी है। इसे लेकर बाकी कलाकारों ने भी मामले में अपने ब्यान आ चुके हैं। वहीं, सरपंचों का 72 घंटे का अल्टीमेटम आज खत्म हो जाएगा। मासूम शर्मा के बहनोई धरमू की ओर से मासूम के माफी मांगने वाली बात पर विराम लग गया है और कह दिया कि अब रास्ता बंद हो गया है। उनके रिश्तेदार पूर्व सरपंच की भी मंच की कुछ वीडियो जारी करके गलत बताया गया है। मासूम से दोबारा बातचीत नहीं- गायक देवा गायक देव कुमार देवा ने भास्कर एप की टीम से शनिवार सुबह बातचीत में बताया, प्रोग्राम में कई कलाकार आए हुए थे और सभी ने अपने-अपने गानों पर परफॉर्मेंस दी। इन दिनों कलाकारों को लोग अलग तरीके से देखने लगे हैं। मासूम से दोबारा तो बातचीत नहीं हो पाई है, वो हमारा ही भाई है। इन दिनों जो विवाद बना हुआ है, वो शांत हो जाए। इसीलिए जनप्रतिनिधियों के सम्मान की बात कही थी, ताकि मामला सुलझ जाए। मैं शुरू से स्टेज पर था, कहने पर नीचे आया- पूर्व सरपंच पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने भास्कर एप की टीम से शनिवार सुबह बातचीत में बताया, मैं शुरू से ही स्टेज पर था, एक साइड में खड़ा था और धरमू ने खड़ा किया था। मैं अपने दोनों हाथ आगे छाती के साथ लगाकर खड़ा था। सिर्फ प्रस्तुतियां देख रहा था। कोई हरकत ऐसी हो तो बताए, किसी ने गलत देखा हो तो। जब मासूम ने पहली बार कहा था, तो मैं स्टेज से नीचे उतर गया था और कहा था कि जा रहा हूं। नीचे से आवाज आई कि सरपंच नहीं उतरेगा। यह सुनकर मैं स्टेज की नीचे वाली सीढियों पर ही खड़ा हो गया। फिर धरमू उसे ऊपर ले जाने लगा, तो भी मैं सीढ़ियों पर ही खड़ा हो गया। मैंने कोई जवाब नहीं दिया। जब मासूम ने 70 सरपंच हांडै वाली बात कही, तो मैंने पलटकर जवाब दिया कि ऐसे कैसे बोल रहा है सरपंच, जनप्रतिनिधि के बारे में। रही बात धरमू की, जब इसकी पगड़ी उछाली गई, तो मैंने ही वो पगड़ी इसे पहनवाई थी, क्योंकि वो पगड़ी मुआना गांव की थी। 18 फरवरी को जींद में हुआ था विवाद यह विवाद 18 फरवरी को जींद में मासूम शर्मा के बहन कविता व बहनोई धर्मवीर आर्य की 25वीं मैरिज एनिवर्सिरी कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ था। शो के दौरान भीड़ बढ़ने पर मासूम शर्मा ने मंच से पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को नीचे उतरने के लिए कहा और कहा कि “मेरे प्रोग्राम में कोई सरपंच, एमएलए या मंत्री हो, मैं किसी को नहीं मानता। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सरपंचों ने कड़ा विरोध जताया। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मासूम शर्मा को पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। इसके बाद विवाद में प्रदेश के कई सरपंचों और सिंगरों की एंट्री हुई। सरपंचों ने जींद में पंचायत कर 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
मासूम शर्मा स्टेज विवाद में समझौता, फोन पर माफी मांगी:पूर्व सरपंच बोले-एसोसिएशन प्रधान को बताया; गायक देवा बोले-साथी से गलती हो गई
