Iftar Special Chicken Kofta Recipe: रमजान के महीने में इफ्तार के दस्तरख्वान की रौनक बढ़ाने के लिए ‘चिकन कोफ्ता’ से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता. देहरादून की रहने वाली मुनीजा ने अपने किचन से एक ऐसी सीक्रेट रेसिपी साझा की है, जिससे आप बिना किसी तामझाम के घर पर ही रेस्तरां जैसा जायका पा सकते हैं. जानिए कैसे आप कोफ्तों खास सोंधापन और बाइंडिंग ला सकते हैं. अगर आप भी इस इफ्तार अपने परिवार को कुछ उम्दा और लजीज परोसना चाहते हैं, तो शेफ के हाथ जैसा स्वाद देने वाली यह रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है.
Ramadan Special: इफ्तार में चिकन कोफ्ते बढ़ाएंगे दस्तरख्वान की शान, इस रेसिपी से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा जायका
