अगर आप भी पीते हैं एलोवेरा जूस, तो जान लें इसका सही डोज वरना बिगड़ सकता है पेट, शुगर और ब्लड प्रेशर

Spread the love

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई के साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यह पेट की गर्मी को शांत करने, कब्ज दूर करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. जिन लोगों को एसिडिटी या अपच की समस्या रहती है, उन्हें सीमित मात्रा में इसका सेवन राहत दे सकता है.