हरियाणा बोर्ड की आज (27 फरवरी) से आर्ट सब्जेक्ट की परीक्षा शुरू हो रही है। पहले दिन 12वीं क्लास का पॉलिटिकल साइंस का एग्जाम होगा। इसके साथ ही डीएलएड सेकेंड ईयर (रि-अपीयर) की परीक्षा भी होगी। प्रदेश भर में 1158 सेंटर पर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए बोर्ड में 1.17 लाख स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं। एग्जाम दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा जो साढ़े तीन बजे खत्म होगा। इससे पहले 25 फरवरी से 12वीं क्लास का पहला पेपर हुआ था। जिसमें प्रदेश में 17 नकलची पकड़े गए थे। वहीं, गुरुवार से शुरू हुई दसवीं की परीक्षा में 10 नकलची पकड़े गए। चरखी दादरी के गांव रानीला स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से गणित का पेपर आउट होने का मामला भी सामने आया। सोशल मीडिया पर भी पेपर टाइमिंट में प्रश्न-पत्र भी वायरल हुआ। जिसमें बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने कहा था कि मामले की जांच कराई जा रही है। स्टूडेंट बोले- सिलेबस बेस्ड आ रहा पेपर
बुधवार से हरियाणा बोर्ड के एग्जाम शुरू हुए थे। पहले दिन 12वीं का इंग्लिश, जबकि दूसरे दिन दसवीं का गणित का पेपर हुआ। दैनिक भास्कर ऐप से बात करते हुए छात्रों ने बताया कि बोर्ड एग्जाम के पेपर सिलेबस से ही आ रहे हैं। इंग्लिश के एग्जाम में कुछ स्टूडेंट पैसेज में फंसते नजर आए, हालांकि ग्रामर का पोर्शन आसान रहा। उधर, गणित के पेपर में अधिकांश प्रश्न फॉर्मूला बेस्ड ही रहे। 2 पॉइंट में पढ़िए…बोर्ड परीक्षा में अब तक क्या हुआ 320 फ्लाइंग स्क्वाड की टीम तैनात
बोर्ड एग्जाम के लिए 320 फ्लाइंग स्क्वाड की टीम तैनात रही। इनमें बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स, एसटीएफ और जिला स्तर के उड़नदस्ते ने एग्जाम सेंटर पर जाकर चेकिंग की। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू है। पुलिस ने केंद्र के पास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर भी एग्जाम टाइमिंट के दौरान बंद कराए।
हरियाणा बोर्ड एग्जाम,आज 12वीं पॉलिटिकल साइंस का पेपर:1158 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1.17 लाख स्टूडेंट; कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्न-पत्र
