अल्मोड़ा में भीषण हादसा, खाई में गिरी कार, 7 लोग थे सवार, मच गई चीख-पुकार

Spread the love

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बागेश्वर रोड के बसौली इलाके में कार खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जो दिल्ली से पहाड़ घूमने आये थे. पुलिस ने रेस्क्यू कार सभी को अस्पताल पहुंचाया है.