डेढ़ साल एक्स-गर्लफ्रेंड संग रिलेशन में रहा बम थ्रेट आरोपी:गुरुग्राम में कॉमन फ्रेंड के जरिए युवती पर नजर रखी; लंदन से पढ़ा

Spread the love

गुरुग्राम की कंपनी को झूठी बम की धमकी मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड एक ही कंपनी में काम करते थे। आरोपी अनिकेत (29) ने लंदन के किंग्स कॉलेज से LLM की डिग्री लेने के बाद ये नौकरी ली थी। कंपनी में काम करने के दौरान दोनों करीब डेढ़ साल तक रिलेशन में रहे। ब्रेकअप के बाद अनिकेत एक्स-गर्लफ्रेंड पर नजर रखने लगा। कॉमन फ्रेंड के जरिए उसकी जॉब के बारे में पता करने लगा। एक्स-गर्लफ्रेंड के जॉब स्विच करने की बात भी एक एक फ्रेंड के जरिए ही पता चली। इसके बाद उसने कंपनी में उसका इंटरव्यू रुकवाने के लिए मेल कर झूठी बम की सूचना दी। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक एयरलाइन में भी काम कर चुका है। पढ़िए लवस्टोरी से बम थ्रेट तक की कहानी… पर्सनल बातचीत से पता चला इंटरव्यू
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कॉमन फ्रेड के जरिए एक्स- गर्लफ्रेंड पर नजर रखता था। अपने एक्स क्लीग्स से गर्लफ्रेंड की जॉब के बारे में भी पता करता रहता था। इस कंपनी में एक्स-गर्लफ्रेंड के इंटरव्यू शेड्यूल के बारे में भी उसे एक फ्रेंड से ही पता चला था। इसके बाद उसने कंपनी की मेल-आईडी खोजकर धमकी भरा मेल किया। ऑफिसियल मेल पर भेजी बम की सूचना
24 फरवरी की सुबह करीब 9:15 बजे अनिकेत ने संबंधित कंपनी की ऑफिसियल ईमेल आईडी पर धमकी भरा ईमेल भेजा था। ईमेल में लिखा… बिल्डिंग में बम लगा हुआ है और यह फटने वाला है। पुलिस ने पूरी बिल्डिंग खंगाली
ईमेल मिलते ही बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। सिक्योरिटी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सुशांत लोक थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। पूरी बिल्डिंग की तलाशी ली गई, लेकिन कोई बम नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने इसे फर्जी करार दिया। साइबर टीम के सहयोग से पकड़ा
पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी का आईपी एड्रेस ट्रैक कर उसका पता निकाला। पुलिस ने अगले दिन ही 25 फरवरी को सेक्टर-31 से अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ब्रेकअप से वो परेशान हो गया था। एक्स-गर्लफ्रेंड को दोबारा पाने के लिए उसने ये कदम उठाया था। ————— यह खबर भी पढ़ें… EX-गर्लफ्रेंड का इंटरव्यू टालने को बम से उड़ाने की धमकी: गुरुग्राम में कंपनी को मेल किया, प्रेमिका को दोबारा पाने के लिए साजिश रची गुरुग्राम में प्रेमी ने एक्स गर्लफ्रेंड का इंटरव्यू टालने के लिए एक कंपनी को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल भेज दी। ई-मेल के बाद कंपनी कैंपस में हड़कंप मच गया। कंपनी को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन बम नहीं मिला। (पूरी खबर पढ़ें)