IAS अफसर के सेक्रेटरी ने सुसाइड किया:चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से छलांग लगाई, 15 दिन पहले भी कोशिश की थी

Spread the love

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के तौर पर हुई है। वह IAS अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर 16 स्थित सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। 15 दिन पहले भी उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की थी। तब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था। बताया गया है कि गणेश दास अरोड़ा की इसी साल अक्टूबर में रिटायरमेंट थी। इनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस में तैनात हैं। अभी उनकी तरफ से इस घटना पर कोई बयान सामने नहीं आया है। काम करते करते अचानक बिल्डिंग पर चढ़े
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गणेश ने दोपहर 12:24 बजे सुसाइड किया। वह अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। काम करते- करते अचानक बिना किसी को कुछ बताए अपनी कुर्सी से खड़े हो गए। इसके बाद सचिवालय की छठीं बिल्डिंग पर जाकर खड़े हो गए। ऑफिस के लोग कुछ समझते इससे पहले ही उन्होंने बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी। सचिवालय में तैनात सुरक्षाबलों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दीं। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। 15 दिन पहले भी सुसाइड की कोशिश सचिवालय से जुड़े कुछ कर्मचारियों का कहना है कि गणेश अरोड़ा ने करीब 15 दिन पहले भी इसी तरह सुसाइड करने की कोशिश की थी। लेकिन इससे पहले ही उनके कलीग्स ने उन्हें बचा लिया था। बुधवार को छलांग लगाने से उन्हें कई गंभीर चोट आईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुसाइड स्पॉट बनी बिल्डिंग गणेश अरोड़ा से पहले भी एक कर्मचारी ने इस बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड किया था। करीब एक साल पहले एग्रीकल्चर डिपॉर्टमेंट के एक कर्मचारी ने सचिवालय की इसी बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड किया था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…