हिसार में डॉ. कालड़ा के घर-अस्पताल पर इनकम टैक्स रेड:100 करोड़ के लेनदेन का शक; सर्वोदय अस्पताल बेचने वाले थे, सुबह पहुंची टीमें

Spread the love

हिसार के प्रतिष्ठित डॉक्टर उमेश कालड़ा के आवास और अस्पतालों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। सुबह 6 बजे इनकम टैक्स की टीमें दबे पांव आई। उमेश कालड़ा के सेक्टर 13 आवास, सर्वेश अस्पताल और सर्वोदय अस्पताल तीनों जगह एक साथ रेड की। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग टीम को सूचना मिली थी कि डॉक्टर कुछ ही दिनों में करोड़ों का लेन देन करने वाले थे। इनके खातों की भी लगातार मॉनिटिरिंग चल रही थी। सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर सर्वोदय अस्पताल को बेचने वाले थे और इसकी हाल ही में रजिस्ट्री होने वाली थी। अस्पताल का करीब 107 करोड़ में सौदा तय हुआ था। एनओसी नहीं मिल पा रही थी एनओसी नहीं मिलने के कारण सर्वोदय अस्पताल की रजिस्ट्री में देरी हो रही थी। रजिस्ट्री में अस्पताल के एरिया को लेकर आपत्ति लगी थी। इसके अलावा डॉक्टर ने नेशनल हाईवे पर एक प्रोजेक्ट में निवेश किया था। इसको लेकर डॉक्टर उमेश कालड़ा रडार पर चल रहे थे। डॉक्टर कालड़ा के अलावा कई और डॉक्टर भी इनकम टैक्स की रडार पर हैं। डॉक्टर कालड़ा के घर व अस्पतालों पर टीम का लगातार सर्वे सुबह से जारी है। किसी भी सदस्य को बाहर जाने की इजाजत नहीं है। हरियाणा नंबर की कॉमर्शियल गाड़ियां खड़ी डॉ.उमेश कालड़ा के घर के आसपास करीब 4 से 5 गाड़ियां खड़ी हैं। यह एचआर नंबर की कॉमर्शियल गाड़ियां हैं। बताया जा रहा है कि सुबह टीम किसी गलत घर में पहुंच गई थी बाद में वहां से टीम को डॉक्टर कालड़ा के घर का पता चला। डॉक्टर कालड़ा ने घर के बाहर किसी तरह की नेम प्लेट भी नहीं लगवाई हुई है।