मॉर्निंग वॉक बन गया सड़क सुरक्षा अभियान, पीठ पर पोस्टर बांधकर अभिभावकों को जगा रहे देहरादून के त्रिलोचन भट्ट

Spread the love

देहरादून की सड़कों पर हर सुबह त्रिलोचन भट्ट अपनी पीठ पर पोस्टर लेकर निकलते है, जो राहगीरों को खामोशी से सुरक्षा का पाठ पढ़ा रहे है. राजधानी में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर उन्होंने अनूठी मुहिम शुरू की है, जो सीधे उन अभिभावकों की सोच पर प्रहार करती है जो सुरक्षा के साथ समझौता करते हैं. एक दर्दनाक हादसे ने उन्हें इस कदर झकझोर दिया कि उन्होंने अपनी दिनचर्या को ही समाज सुधार का माध्यम बना लिया.